Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Petrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में चौथी बार तेल का झटका, क्या अभी और बढ़ेंगे रेट?

Petrol Diesel Rate: भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इस बार ईंधन में हुए इजाफे के कारण पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच गई। कहीं तो ये आंकड़ा 110 को छू गया।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 25, 2026 | 07:29 AM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Petrol-Diesel Price Hike: सोमवार, 25 मई को तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में एक और बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। पिछले दो हफ्तों के भीतर यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया गया है। इस ताजा बढ़ोत्तरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों ने 100 रुपये का आंकड़ा छू लिया है, जिससे रोजमर्रा के बजट पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।

ताजा रिवीजन के बाद, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपए प्रति लीटर बढ़कर 102.12 रुपए पर पहुंच गई है। इसी तरह, डीजल की कीमतों में भी 2.71 रुपए प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए अब 95.20 रुपए खर्च करने होंगे। तेल कंपनियों के अनुसार, पिछले 76 दिनों तक कीमतें स्थिर रखने के बाद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य हो गया था।

Strait of Hormuz बंद होने से वैश्विक बाजार में हाहाकार

ईंधन की कीमतों में इस अचानक आई तेजी के पीछे मुख्य कारण पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। इस संघर्ष के चलते दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: निर्माण से रोजगार तक संकट? भारत को आर्थिक संकट खुद हल करना होगा

अभी और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, तेल संकट के बीच BPCL ने दिए संकेत; आम आदमी को फिर लगेगा महंगाई का झटका!

किसान की शिकायत पर खुली डीजल चोरी की पोल, वडनेर पुलिस ने किया मामला दर्ज

वर्धा में डीजल संकट से किसान परेशान, थमे ट्रैक्टरों के पहिए; खरीफ की तैयारी प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल को पार कर गई हैं, जिसका सीधा असर भारत जैसी आयात-निर्भर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ओएनजीसी की निदेशक सुषमा रावत के अनुसार, जब तक इस क्षेत्र में शांति समझौते की उम्मीद नहीं दिखती, तब तक कीमतों में यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 110 रुपए के पार

इस ताजा बढ़ोत्तरी के बाद देश के अन्य प्रमुख महानगरों में भी ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं:

  • कोलकाता: यहां पेट्रोल में 2.87 रुपएऔर डीजल में 2.80 रुपए की वृद्धि हुई है, जिससे पेट्रोल अब 113.51 रुपए और डीजल 99.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
  • मुंबई: मायानगरी में पेट्रोल की कीमत 2.72 बढ़कर 111.21 रुपए और डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
  • चेन्नई: यहां पेट्रोल 107.77 रुपए और डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें: I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन

तेल कंपनियों का दावा है कि वे हर दिन लगभग 1000 करोड़ का घाटा उठा रही थीं, जिसे लंबे समय तक सहना संभव नहीं था, इसलिए अब इस बढ़ती लागत का भार उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है। आने वाले दिनों में अगर अंतरराष्ट्रीय हालात नहीं सुधरे, तो कीमतों में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

Petrol diesel price hike india may 25 delhi 100 mark

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 07:12 AM

Topics:  

  • Petrol Diesel Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.