बिहार के नोट्रेडेम एकेडमी में कीटनाशक का छिड़काव, 24 बच्चों को सांस लेने में दिक्कत, कई बेहोश; स्कूल में मची अफरातफरी
- Written By: शुभम सोनडवले
मुंगेर. बिहार (Bihar) के मुंगेर जिले (Munger District) में पिपलपांती रोड स्थित नोट्रे डेम एकेडमी (Notre Dame Academy School) में कीटनाशक (pesticide) के छिड़काव के चलते निकले गैस के कारण 24 से अधिक स्कूली बच्चों की हालत बिगड़ गई। गैस की वजह से बच्चों को जी मचलाना, बैचेनी, उलटी, सांस लेने में दिक्कार और बेहोशी जैसे परेशानी होने लगी, जिससे स्कूल में अफतफरी मच गई। बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक कीटनाशक के छिड़काव के बाद गैस के रिसाव से स्कूल में पढ़ रहे एक से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। साथ ही उन्हें उलटी और बेचैनी होने लगी। बच्चों को चीखते चिल्लाते देख स्कूल के टीचर काफी डर गए। स्कूल प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी बच्चों के अभिभावक, स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। इसके बाद बच्चों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है।
इस मामले में थाना प्रभारी मुंगेर धीरेंद्र कुमार पांडे ने कहा, “स्कूल अधिकारियों ने कहा कि स्कूल परिसर में कीटनाशक का छिड़काव किया गया था, जो ज्यादा हो गया था जिसके चलते बच्चों की तबियत खराब होने लगी थी। सभी छात्र स्थिर और स्वस्थ हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
बिहार: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर पाटलिपुत्र से 1,150 श्रद्धालु रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
BPSC टॉपर्स के ये 10 सीक्रेट टिप्स बदल सकते हैं आपकी किस्मत
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल में आज सुबह कुछ पेड़ों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया था। जिसके बाद पेड़ों के सटे बिल्डिंग के कक्षा तीन चार और पांच के बच्चों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और कुछ बच्चों को दस्त आने लगे जबकि कुछ बेहोश होने लगे। अस्पताल में बच्चों को ऑक्सीजन चढ़ाया गया था। अब सभी बच्चे स्वस्थ है, जबकि कई बच्चे अस्पताल से घर भी जा चुके हैं।
