ज्ञानेश कुमार को ले जाइए अमेरिका, EVM भी फ्लाइट से भेज देंगे... ट्रंप के बयान पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

Pawan Khera, Donald Trump, Gyanesh Kumar Row: ट्रंप द्वारा भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ पर कांग्रेस ने तंज कसा है। पवन खेड़ा ने अमेरिका में भी SIR कराने की सलाह दी है।
Trump Praises Indian Voting System Congress Reaction
डोनाल्ड ट्रंप, पवन खेड़ा और ज्ञानेश कुमारसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Trump Praises Indian Voting System Congress Reaction: भारत की चुनाव प्रणाली को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और भाजपा सरकार पर हमलावर है। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस महासचिव पवन खेड़ा ने ट्रंप की टिप्पणी के बाद ज्ञानेश कुमार पर तंज कसा है।

कांग्रेस नेता ने ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाने की भी अपील की और कहा कि अगली फ्लाइट से भारत अपनी ईवीएम भी भेज देगा। कांग्रेस नेता का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार का जिक्र करने और भारतीय वोटर ID की तारीफ करने पर के बाद आया।

अमेरिका में भी SIR कराने की दी सलाह

डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया और कहा कि कृपया ज्ञानेश कुमार गुप्ता को अमेरिका ले जाइए और उन्हें वहीं रखिए। हम अपनी EVM भी अगली उपलब्ध फ्लाइट से भेज देंगे। आपने हमारे साथ जो भी बदसलूकी और बदमाशी की है, उसके बदले हम आपके लिए कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्रंप को अमेरिका में भी SIR कराने की सलाह दे डाली।

ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की प्रशंसा

बता दें, हाल ही में 'सेव अमेरिका एक्ट' के समर्थन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली का उदाहरण दिया था। उन्होंने इस प्रस्तावित कानून के तहत संघीय मतदाता पंजीकरण के लिए वैध फोटो पहचान पत्र और नागरिकता का प्रमाण को अनिवार्य करने की मांग की।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा कि इस महीने की शुरुआत में, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा कि अमेरिका में बिना वैध फोटो ID के चुनाव कैसे हो सकते हैं?

Trump Praises Indian Voting System Congress Reaction
फांसी की जगह मिलेगा मौत का इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट से नए कानून की मांग, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

ट्रंप ने लिखा कि भारत के पिछले चुनाव में 646,000,000 वोटर थे। 1% से भी कम लोगों ने डाक से वोट दिया और हर वोटर के पास एक वैध फोटो पहचान पत्र होना जरूरी था। हमें अभी 'सेव अमेरिका एक्ट' (SAVE AMERICA ACT) पास करने की जरूरत है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com