NEET पेपर लीक नहीं हुआ...संसदीय समिति के सवालों पर NTA चीफ का जवाब, सांसदों ने पूछा- फिर दोबारा पेपर क्यों?

NTA Chief on NEET Paper Leak: संसदीय समिति की बैठक में NTA से नीट पेपर लीक और री-एग्जाम पर सवाल पूछे गए। NTA ने कहा कि मामले की जांच CBI कर रही है।
NTA on NEET Paper Leak
सांकेतिक तस्वीर (Image- AI Generated)
Published on
Updated on

NEET Paper Leak: शिक्षा मंत्रालय से जुड़े मुद्दों पर गठित संसद की संयुक्त समिति की नीट पेपर लीक मामले में बैठक हुई। इसमें NTA चीफ और डीजी से पेपर लीक को लेकर जांच और री-एग्जामिनेशन समेत कई अहम सवाल पूछे गए।

खबरों के मुताबिक, NTA चीफ और डीजी ने संसदीय कमेटी के सामने नीट परीक्षा को लीक नहीं माना। विपक्षी सांसदों के बार-बार सवाल पूछने के बावजूद NTA की तरफ से यही कहा गया कि मामले की जांच सीबीआई कर रही है और जब सीबीआई जांच पूरी करके इसको लीक कहेगी तभी वो पेपर लीक मांनेगे।

पेपर लीक नहीं तो परीक्षा दोबारा क्यों?

विपक्षी सांसदों ने NTA के इस जवाब पर फिर बड़ा सवाल दागा। कि सांसद ने पूछा कि अगर पेपर लीक नहीं हुआ तो परीक्षा दोबारा क्यों? इस सवाल के जवाब में कहा कि कुछ गड़बड़ियों की बात सामने आई और छात्रों का विश्वास बना रहे इसलिए। इस बैठक में पिछली बार पेपर लीक होने को लेकर भी सवाल किए गए। कमेटी के अध्य्क्ष दिग्विजय सिंह ने भी NTA से कई सवाल पूछे।

NTA का समर्थन करते दिखे सत्ता पक्ष के सांसद

विपक्षी सासंदों और एनटीए के बीच सवाल-जवाब के बीच सत्ता पक्ष के सांसद NTA की बातों का समर्थन करते दिखे। खबरों के मुताबिक विपक्ष के कुछ सांसदों ने मांग की कि जांच रिपोर्ट कमेटी के सामने पेश की जाए। वहीं, सत्ता पक्ष के कुछ सांसदों ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि CBI एक स्वतंत्र एजेंसी है। उसको अपना काम करने दें।

गौरतलब है कि संसदीय समिति की ये बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे तक चली। इसमें शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ NTA के भी शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान जब पेपर लीक मामले की जांच पर सवाल उठे तो एनटीए के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस मामले पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती, मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

NTA ने समिति को क्या-क्या बताया?

खबरों के मुताबिक, NTA ने समिति को बताया कि आगे परीक्षा में किसी तरह की कोई चूक ना हो, इसके लिए एक सिस्टम बनाया जा रहा है, जिसकी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर सेट करने और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में भरोसेमंद लोगों को शामिल किया जाना चाहिए। NTA ने बैठक में कहा कि NEET को कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT) प्लेटफॉर्म से आयोजित करने पर बी मंथन हो रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com