विपक्ष पराजय की निराशा से निकलकर अपना दायित्व निभाये, संसद सत्र से पहले PM मोदी ने क्या कुछ कहा?
Parliament Winter Session: सदन की कार्यवाही से पहले पीएम मोदी ने कहा कि संसद का यह सत्र केवल रिचुअल नहीं है। तेजी से आगे बढ़ने की हमारी कोशिश में यह सत्र बल देगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM मोदी
PM Modi on Parliament Session: आज यानी सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है, संसद का ये सत्र बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के कुछ दिनों बाद हो रहा है। इस दौरान सरकार असैन्य परमाणु क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के प्रावधान वाले विधेयक के साथ सुधारों से जुड़े अपने एजेंडे को आगे बढ़ाएगी, जबकि विपक्ष 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।
सदन की कार्यवाही से पहले पीएम मोदी ने कहा कि संसद का यह सत्र केवल रिचुअल नहीं है। तेजी से आगे बढ़ने की हमारी कोशिश में यह सत्र बल देगा। भारत ने लोकतंत्र को जिया है। लोकतंत्र में हमारा विश्वास मजबूत होता रहा है।
विपक्ष को सही मुद्दे उठाने चाहिए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के बीच अर्थतंत्र को मजबूती हमारा विश्वसाव और मजबूत हुआ है। इसने साबित किया है कि लोकतंत्र भी डिलिवरी कर सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सार्थक चर्चा करनी चाहिए। उनको परायज की निराशा से बाहर निकलना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि ये शीत सत्र ऊर्जा भरने का काम करेगा। विपक्ष के कुछ दल पराजय को नहीं पचा रहे हैं। उनको सही मुद्दे उठाने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
पेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
Explainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
सदन में पराजय की बौखलाहट निकालने का काम न करें
पीएम मोदी ने कहा कि सदन में चुनाव का वार्मअप या फिर पराजय की बौखलाहट निकालने का काम नहीं करना चाहिए। कुछ दलों ने ये परिचय दिया है कि राज्य चुनाव से पहले सदन को इस्तेमाल करें। ऐसे दल अपने आपको बदलें। सांसदों को अभिव्यक्ति का अवसर दें। मैं देश को विश्वास दिलाता हूं कि राष्ट्र प्रगति की राह पर चल चुका है।
यह भी पढ़ें- गुटखा-पान मसाला बनाने वालों पर पाबंदी की तैयारी, सरकार बनाने जा रही है नया कानून
पीएम मोदी ने आगे कहा कि सभी दलों के युवा सांसद जो पहली बार चुनकर आए हैं उनको बोलने का मौका मिलना चाहिए। उनके अनुभवों का फायदा देश को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद ड्रामे का केंद्र नहीं है। संसद से बाहर ड्राम करने की कई जगहें हैं। जो लोग बिहार में ड्रामा करके आए हैं उनको अन्य राज्यों में भी ड्रामा करने के मौका मिलेंगे।
