- Hindi News »
- India »
- Parliament Session Will Start Tomorrow With A Strong Opposition Government Will Be Surrounded On The Issue Of Paper Leak
मजबूत विपक्ष के साथ कल से शुरू होगा संसद का सत्र, पेपर लीक के मुद्दे पर घिरेगी सरकार
कल से शुरु होने वाले सत्र में सरकार की ओर से लोकसभा स्पीकर का चुनाव और सदस्यों का शपथ ग्रहण पर चर्चा की संभावना है। वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है। देश में चल रहे पेपर लीक का मामला सदन में बवाल मचा सकता है। इसके अलावा प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को लेकर भी हंगामा होने की संभावना है।
- Written By: शानू शर्मा

सदन
नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र कल (24 जून) से शुरू होने जा रहा हैं। जो कि 3 जुलाई तक चलने वाला है। इस बार का सदन में अलग माहौल दिखेगा। एक दशक बाद संसद में मजबूत विपक्ष नजर आने वाला है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। मोदी सरकार 3.0 का पहला सदन सुचारू रूप से चला पाना आसान नहीं रहने वाला है।
सरकार की ओर से लोकसभा स्पीकर का चुनाव और सदस्यों के शपथ ग्रहण पर चर्चा करने की संभावना है। वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है। देश में चल रहे पेपर लीक का मामला सदन में बवाल मचा सकता है। इसके अलावा कल 11 बजे प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब राष्ट्रपति भवन में स्पीकर पद की शपथ लेने वाले हैं। इस मुद्दे पर भी हंगामा होने की संभावना है।
विपक्ष का आरोप है कि कांग्रेस सदस्य के सुरेश के दावे को नजर अंदाज किया गया। इस सत्र के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरते नजर आएगी। ऐसे में हंगामा होने की पूर्ण संभावना है। जिससे की सत्र पर असर पड़ने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
संसद भवन की सुरक्षा में सेंधमारी, दीवार फांदकर गरुड़ द्वार तक पहुंचा शख्स
संसद के बहार विपक्ष ने प्याज की माला पहनकर किया प्रदर्शन, किसानों का सुनाया दर्द
‘राज्यसभा में पूरी धरती की समस्या पर बात होगी बस एक को छोड़कर…’ खड़गे ने उपसभापति को लिखा पत्र
ड्रीमलाइनर सबसे सुरक्षित…, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर संसद में एअर इंडिया की सफाई
प्रोटेम स्पीकर पर भी बवाल
7 बार सदस्य रह चुके भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने को लेकर विपक्ष आलोचना कर रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस सदस्य के सुरेश के दावे को नजरअंदाज किया गया। हालांकि सरकार की ओर से इस बात को गलत बताया जा रहा है। कांग्रेस के इस दावे को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि महताब लगातार 7 बार लोकसभा सदस्य रह चके हैं। जिसकी वजह से वो इस पद के लिए ज्यादा योग्य है। वहीं सुरेश दो चुनाव हार चुके हैं। यह उनका लगातार चौथा कार्यकाल है। सुरेश को 1998 और 2004 के चुनाव में हार मिली थी। प्रोटेम स्पीकर कल और परसो (24-25 जून) नए सांसदों को शपथ दिलवाएंगे।
जेल से आएंगे दो सांसद
26 जून को लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव होना है। जिसके बाद 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाली है। सत्र के दौरान एक खास दृश्य देखने को मिलने वाला है। जेल में बंद दो सांसद भी सदन में शपथ लेने के लिए पहुंचने वाले हैं। इसके लिए सचिवालय की ओर से जेल प्रशासन दिया जाएगा। पंजाब के खडूर साहिब सीट से जीतने वाले अमृतपाल सिंह और जम्मू-कश्मीर के बारामुला सीट से जीतने वाले राशिद इंजीनियर भी शपथ लेंगे।
Parliament session will start tomorrow with a strong opposition government will be surrounded on the issue of paper leak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














