Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पराक्रम दिवस-2025: आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती, जानें ‘आजादी’ के लिए ‘खून की मांग’ रखने वाले इस ‘सूरमा’ के बारे में

गणतंत्र दिवस से पहले हमारा देश पराक्रम दिवस भी मनाता है। यह पराक्रम दिवस देश के एक वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साहस को समर्पित दिन है। यह खास दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जो जुड़ा हुआ है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 23, 2025 | 05:30 AM

आज पराक्रम दिवस

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : दोस्तों, हमारे देश में जनवरी माह इतिहास की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। जहां जनवरी की माह में भारत ने अपने संविधान को अपनाया और इस तरह से लोकतांत्रिक राष्ट्र का निर्माण हुआ तो वहीं स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े दो दिग्गज जननायकों का भी इस माह से ही गहरा संबंध है।

एक खास बात यह है कि, गणतंत्र दिवस से पहले हमारा देश पराक्रम दिवस भी मनाता है। दोस्तों, यह पराक्रम दिवस देश के एक वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साहस को समर्पित दिन है। यह खास दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जो जुड़ा हुआ है। आज यानी 23 जनवरी को पूरा देश, महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी नेता और सच्चे देशभक्त सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाएगा।

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान का कोई भी सानी नहीं है।देश की स्वतंत्रता, समानता, राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। वे एक, ओजस्वी, साहसी और स्वतंत्रता के प्रति अति उत्साहित नेता माने जाते थे।

सम्बंधित ख़बरें

बाढ़ से निपटने का ‘मास्टर प्लान’ तैयार! 34 गांवों पर प्रशासन की पैनी नजर; शिक्षकों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

खादी मंडल ने किया मधुमित्र-मधुसखी पुरस्कारों का ऐलान; 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस पर होगा वितरण

Gujrat News: कलोल की फैक्ट्री में जहरीली गैस का तांडव, 3 मजदूरों की मौत; टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा

भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष से पहले हिंदू पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की ‘कैविएट’ याचिका

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था। वह बचपन से हीपढ़ाई के काफी तेज थे। वहीं स्कूल के दिनों से उनका राष्ट्रवादी स्वभाव सब से सभी वाकिफ थे। अपनी स्कूलिंग के बाद उन्होंने कोलकाता के प्रेसिडेंसी कॉलेज में दाखिला लिया लेकिन उग्र राष्ट्रवादी गतिविधियों के कारण उन्हें कॉलेज निकाल दिया गया।

इसके बाद वे अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी चले गए।लेकिन नेताजी परआजादी की जंग में शामिल होने के लिए ऐसे प्रेरित हुए, कि उन्होने भारतीय सिविल सेवा की आरामदेह नौकरी भी ठुकरा दी। अपको जानकार अचरज होगा कि, उन दिनों भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में उनकी रैंक 4 थी। जो किसी भी भारतीय के लिए सिविल सेवक का पद बेहद प्रतिष्ठित माना जाता था। लेकिन नेताजी ने तो अपना शेष जीवन भारत को ब्रिटिश औपनिवेशक शासन से मुक्त कराने में समर्पित करने का फैसला कर लिया था।

UP की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

आजादी के इस मतवाले ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में काम किया, लेकिन उनके क्रांतिकारी विचारों के कारण उन्होंने खुद की अलग राह बना ली। जी हां, अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने के लिए नेताजी ने साल 1943 में ‘आजाद हिंद सरकार’ की स्थापना करते हुए ‘आजाद हिंद फौज’ का गठन किया। जिसे जर्मनी, इटली, जापान, आयरलैंड, चीन, कोरिया, फिलीपींस समेत 9 देशों की मान्यता भी मिल चुकी थी।

आपकों बता दें कि, सुभाष चंद्र ने “आजाद हिंद फौज”की स्थापना करते हुए “जय हिंद” व “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” जैसे प्रेरणादायक नारे भी दिए। उनकी योजनाओं और वीरता ने स्वतंत्रता संग्राम को एक नई ही दिशा दी। इसके सात ही उन्होंने अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक नामक राजनीतिक इकाई की स्थापना भी की थी।

उनके देशप्रेम को याद करते हुए साल 2021 में भारत सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य नेताजी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को भारत के जन-जन तक पहुंचाना है। ताकि यह दिन हर भारतीय को अपने कर्तव्यों और देश के प्रति समर्पण की याद दिलाता रहे। यह दिन हमें हमेंशा प्रेरित करता रहेगा कि हम अपने देश की सेवा के लिए हर संभव प्रयास करते रहें।

Parakram diwas 2025 the legacy of netaji subhash chandra bose

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2025 | 05:30 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.