- Hindi News »
- India »
- Pakistan Fired Fateh 1 Missile On Indian Air Defense System Shot Down
क्या है फतेह-1 मिसाइल? पाकिस्तान ने भारत की तरफ दागी, एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही किया तबाह
पाकिस्तान ने फतेह-1 मिसाइल से भारत पर हमला किया जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया है। यह मिसाइल भारत के पश्चिमी क्षेत्र में कहीं रणनीतिक लक्ष्य को निशाना बना रही थी।
- Written By: आकाश मसने

फतेह-1 मिसाइल (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान राेज सीमा पर फायरिंग कर रहा है। वहीं ड्रोन और मिसाइल से भी हमले कर रहा है। शनिवार को पाकिस्तान ने फतेह-1 मिसाइल से भारत पर हमला किया जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया है। फतेह-1 एक बैलिस्टिक मिसाइल है और इसे काफी खतरनाक माना जाता है। यह मिसाइल भारत के पश्चिमी क्षेत्र में कहीं रणनीतिक लक्ष्य को निशाना बना रही थी।
पाकिस्तान की फतेह-1 मिसाइल एक गाइडेड मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम है, जो उन्नत तकनीक से लैस है। इस मिसाइल की रेंज करीब 140 किलोमीटर है। फ़तेह-1 कई तरह के वॉरहेड ले जा सकती है। इस मिसाइल को ट्रक-बेस्ड लॉन्चर से दागा जा सकता है।
पाकिस्तान ने 26 शहरों पर किए ड्रोन हमले
शुक्रवार देर शाम से पाकिस्तान ने लगातार भारत के 26 शहरों में आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं, जिन्हें भारतीय रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारत ने छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। पाकिस्तान ने इसे भारत की गैरजिम्मेदाराना हरकत करार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
लद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती
इस हमले के बाद पाकिस्तान ने एयरबेस को बंद कर दिया है और NOTAM जारी किया है। हालांकि हमले को लेकर भारत सरकार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के चार एयरबेस रावलपिंडी, मुरीद चक्रवाल, सोरकोट और नूरखान को निशाना बनाया है।
एयरबेस पर हमले के बाद पाकिस्तान ने एयरस्पेस बंद किया
पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान ने अपने एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिए है। सभी उड़ानों पर दोपहर 12 बजे तक रोक लगा दी गई है। यह फैसला रावलपिंडी और रफीकी एयरबेस पर हमले के बाद लिया गया है।
भारत ने 32 एयरपोर्ट बंद किए
पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमलों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान द्वारा भारत के 4 राज्यों के 26 शहरों में आबादी वाले इलाकों पर सैकड़ों ड्रोन हमले किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों से देश के 32 हवाई अड्डों का संचालन 14 मई तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।
मौजूदा हालात पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ अहम बैठक करने वाले हैं।
Pakistan fired fateh 1 missile on indian air defense system shot down
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UGC NET June 2026: यूजीसी नेट का रजिस्ट्रेशन आज रात बंद, रात 11.50 बजे से पहले भरें फॉर्म, NTA का अलर्ट
May 24, 2026 | 11:11 AMधारणी के चोराकुंड वन क्षेत्र में 4 गौर और 2 हिरन मृत मिले, जांच में जुटा वन विभाग
May 24, 2026 | 11:11 AMगर्मी का कहर: मजदूरों की सुरक्षा को लेकर नागपुर चेंबर सख्त, 10 दिन दोपहर के भारी काम रोकने की सलाह
May 24, 2026 | 11:08 AMExplainer: इन 3 वजहों से आसमान से बरस रही है आग, समझिए आखिर कब और कैसे मिलेगी इस जानलेवा गर्मी से राहत
May 24, 2026 | 11:08 AMसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नासिक में मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम, ग्राहकों को बांटे लोन स्वीकृति पत्र
May 24, 2026 | 11:06 AMमुर्शिदाबाद में भारी बवाल! गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, 10 हिरासत में
May 24, 2026 | 11:05 AMअमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
May 24, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














