Pakistan Drone Attacks: श्रीनगर से गुजरात तक PAK ड्रोन का अटैक, 26 जगहों पर सेना ने चखाया मजा; सभी कोशिशें नाकाम
Operation Sindoor में आतंकियों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान घबरा गया है और लगातार ड्रोन के जरिए घुसपैठ कर रहा है। शुक्रवार रात को भारतीय सेना ने सीमा पर 26 जगहों पर ड्रोन देखे हैं, जिनमें हथियारबंद ड्रोन भी शामिल हैं।
- Written By: सौरभ शर्मा
26 स्थानों पर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देश की सीमाओं पर तनाव लगातार गहराता जा रहा है। उत्तर में बारामुल्ला से लेकर दक्षिण में गुजरात के भुज तक, पाकिस्तान की ओर से ड्रोन गतिविधियों में तेज़ी देखी जा रही है। कुल 26 स्थानों पर संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन देखे गए हैं, जो न केवल सैन्य ठिकानों बल्कि नागरिक इलाकों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। खास तौर पर फिरोजपुर में एक ड्रोन हमले ने एक स्थानीय परिवार को भी गंभीर नुकसान पहुंचा दिया है।
सुरक्षा बलों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अधिकतर ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया है। वहीं, फिरोजपुर में ड्रोन से हुए हमले में घायल हुए तीन लोगों में से एक महिला की हालत नाजुक बताई गई है, जिसे जलन के गंभीर घाव आए हैं। बाकियों का इलाज जारी है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत जवाबी कार्रवाई की जा रही है।
#WATCH | Ferozepur, Punjab: On a family who got injured in Pakistani drone attack, Dr Kamal Bagi says, “Due to drone-bomb, three people got injured. Out of these, the condition of a woman is critical, she has suffered severe burns. The other two have lesser burns. We have… pic.twitter.com/s7ELhm6ihH — ANI (@ANI) May 9, 2025
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के लिए अच्छा होगा कि… सिंधु जल संधि पर पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने ये क्या कह दिया; देश में मची खलबली
कुवैत के इन दावों से उड़ी दुनिया की नींद; ईरान के मंसूबों से पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा!
Pakistan Attack: बलूचिस्तान में खूनी खेल, अज्ञात हमलावरों ने 5 लोगों को सरेआम गोलियों से भूना, इलाके में दहशत
केरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
सेना की चौकसी और काउंटर-ड्रोन तैयारी
रक्षा सूत्रों के अनुसार, सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना हाई अलर्ट पर है। आधुनिक काउंटर-ड्रोन सिस्टम के जरिए हर हवाई खतरे पर नजर रखी जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लगातार निगरानी और सुरक्षा उपायों को मजबूत किया गया है ताकि किसी भी संभावित हमले को तुरंत रोका जा सके।
नागरिकों के लिए अलर्ट, सतर्कता जरूरी
सेना और प्रशासन की ओर से सीमावर्ती नागरिकों को घर के भीतर रहने और गैर-जरूरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है। किसी भी संदिग्ध चीज या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की गई है। हालाँकि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता अब सबसे ज़रूरी हथियार बन चुकी है।
