-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Special Meeting End With Nsa Ajit Doval In Pm Awas With All Chief Defences
‘Operation Sindoor’ के बाद से ही पीएम अलर्ट मोड में, आवास पर हुईं कई रणनीतिक बैठकें खत्म; भारत की अब बड़ी तैयारी
- Written By: सौरभ शर्मा
PM मोदी व NSA अजित डोभाल की सुरक्षा बैठक खत्म हो गई है, इस बैठक में सुरक्षा सलाहकार के साथ तीनों सैनाओं के प्रमुख में शामिल रहें है। पीएम आवास पर निरंतर बैठकों का दौर जारी रहा। सभी वरिष्ठ अधिकारी अब निकल चुके हैं।

PM आवास पर बैठक में शामिल सभी बरिष्ठ अधिकारी (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिशें की गईं। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, जिसमें सीमा पार आतंक के ठिकानों को तबाह किया गया था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रधानमंत्री आवास पर करीब ढाई घंटे चली हाईलेवल मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम फैसले लिए गए। बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुखों के अलावा विदेश और रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल रहे।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मौजूदा हालात की गहराई से समीक्षा की गई। इससे पहले रक्षा मंत्री की अगुवाई में साउथ ब्लॉक में भी एक अहम बैठक हुई, जिसमें सेनाध्यक्षों और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने मिलकर आगे की रणनीति तय की। इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि भारतीय सीमाओं पर किसी भी हमले का उचित जवाब देने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है।
हमलों को किया गया नाकाम
पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और मिसाइल हमले तब हुए जब भारत ने कश्मीर और पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमलों से ध्वस्त कर दिया था। लेकिन भारत ने अपनी तैयारियों का परिचय देते हुए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से सभी पाकिस्तानी हमलों को बीच में ही नाकाम कर दिया। इससे किसी भी तरह के बड़े नुकसान से देश सुरक्षित रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: अमरनाथ में समय से पहले क्यों पिघल गया बर्फ का शिवलिंग? जानिए क्या एलीवेशन डिपेंडेंट वार्मिंग
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का शोक, सोमवार को देशभर में आधा झुका रहेगा तिरंगा!
टाटा-अडानी जैसी कंपनियां बनाएंगी मिसाइल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने बदली रणनीति; जानें इसके मायने
यूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा
रणनीतिक चर्चाओं में तेजी
भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने हमले तेज़ करने की कोशिश की है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार हर मोर्चे पर चौकसी बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में विदेश मंत्री और विदेश सचिव की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि कूटनीतिक स्तर पर भी भारत हर स्थिति के लिए तैयार है। बता दें कि आज पीएम आवास पर कई हाई लेवल की मीटिंग आयोजित हुई जिनमें रक्षा से लेकर विदेश सचिव व विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस मीटिंग में शामिल हुए हैं।
Pm modi special meeting end with nsa ajit doval in pm awas with all chief defences
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














