इधर संसद में हंगामा उधर पहलगाम के गुनहगार ढेर, सेना ने चलाया ‘ऑपरेशन महादेव’
Jammu Kashmir: श्रीनगर के लिडवास इलाके में सेना और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में पहलगाम हमले में शामिल TRF के तीन आतंकियों को मार गिराया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
भारतीय सेना के जवान (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के तीन महीने बाद, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, इस नरसंहार के लिए जिम्मेदार तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी श्रीनगर में सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है। सशस्त्र बलों को तीन विदेशी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद श्रीनगर के लिडवास क्षेत्र में माउंट महादेव के पास मुठभेड़ शुरू हो गई।
#WATCH | J&K | Security Forces have neutralised three terrorists in an anti-terror operation in the Harwan area of Srinagar Visuals of security checking of commuters being done in the area (Visuals deferred by unspecified time; no live operational details disclosed) pic.twitter.com/eZv95xbqUd — ANI (@ANI) July 28, 2025
सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने ऑपरेशन महादेव नाम से एक संयुक्त अभ्यास शुरू किया। कुछ देर की गोलीबारी के बाद, सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादियों को घेर लिया और उन्हें मार गिराया है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
इल्तिजा मुफ्ती को अलगाववादियों का समर्थन करना पड़ा भारी, महबूबा मुफ्ती की बेटी का ‘एक्स’ अकाउंट बैन
सोपोर में नशे पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, पुलिस के हत्थे चढ़े 5 तस्कर, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
जम्मू में JDA का हंटर; रिंग रोड कॉरिडोर किनारे प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 15 से ज्यादा ढांचे किए जमींदोज
जंगलों में अभी भी TRF के और आतंकी छिपे होने की आशंका
दाछीगाम में सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान अचानक गोलीबारी हुई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और ऑपरेशन तेज कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों को अब भी शक है कि जंगलों में TRF के कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं।
LoC के पास एक्टिव है TRF
बता दें कि दाछीगाम जंगल को पहले से ही TRF का मुख्य हाइडआउट माना जाता है। LoC के पास इसी ग्रुप ने हाल ही में लैंड माइन ब्लास्ट की जिम्मेदारी भी ली थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। जबकि तीन जवान घायल हुए थे। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में ही रहें और इलाके से दूर रहें।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने पाक को दी क्लीन चिट! पी. चिदंबरम ने पहलगाम मामले में मांगा ‘सबूत’
पहलगाम में नाम पूछकर मारी थी गोली
बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले से पूरा देश शोक में था। इस हमले को पांच आतंकियों ने अंजाम दिया, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े प्रॉक्सी संगठन TRF के सदस्य थे। आतंकियों ने टूरिस्टों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी।
