असदुद्दीन ओवैसी (सोर्स-सोशल मीडिया)
हैदराबाद: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद के कमिश्नर सीवी आनंद से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ नफरत भरे भाषण के लिए मामला दर्ज करने का आग्रह किया गया है। उन पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर नफरत भरे भाषण देने और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का आरोप लगाया गया है।
कमिश्नर सीवी आनंद से मिलने से पहले ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट भी की। इस पोस्ट में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणियों को “निंदनीय, अपमानजनक, गंदी और अप्रिय” बताया। ओवैसी ने कहा कि आज एआईएमआईएम की ओर से मैंने हैदराबाद के कमिश्नर सीवी आनंद से मुलाकात की और उन्हें एक लिखित ज्ञापन दिया है। जिसमें हमने सीपी हैदराबाद से मांग की है कि यति नरसिंहानंद जो गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के पुजारी भी हैं, ने अपने वीडियो में पैगंबर मोहम्मद के बारे में बेतुकी और अपमानजनक टिप्पणी की है। नरसिंहानंद को गिरफ्तार किया जाना चाहिए’
#WATCH | AIMIM chief Asaduddin Owaisi met Hyderabad Commissioner CV Anand and submitted a representation on behalf of AIMIM to take legal action against Yati Narsinghanand for allegedly making a hate speech and derogatory statement against Prophet Muhammad. pic.twitter.com/zrdHX8novL — ANI (@ANI) October 5, 2024
उन्होंने आगे कहा कि यति नरसिंहानंद को उनके भाषण के लिए पहले भी गिरफ्तार किया गया था और उनकी जमानत की एक शर्त यह है कि वे दोबारा ऐसी बातें नहीं बोलेंगे। इसलिए हमारी पहली मांग है कि उनकी जमानत को खारिज किया जाए। उनके खिलाफ न केवल मामला दर्ज किया जाना चाहिए बल्कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जाना चाहिए।”
यह भी पढ़ें:- PM मोदी विपक्ष पर जोरदार प्रहार, बोले- कांग्रेस को शहरी नक्सलियों का गैंग चला रहा
ओवैसी ने कहा कि “हमें उम्मीद है कि तत्काल कार्रवाई की जाएगी और हैदराबाद के पुलिस आयुक्त को हमारे प्रतिनिधित्व पर, साइबर सेल के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को यह मामला दर्ज करने का आदेश भेजा गया है और हमने उनसे यह भी अनुरोध किया है कि इस व्यक्ति द्वारा हमारे पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा को सभी सोशल मीडिया मंच से हटा दिया जाए।”
हैदराबाद सांसद ने आगे कहा कि यति नरसिंहानंद के एक दोस्त का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पैगंबर का पुतला जलाने की बात कही गई है। वे देश में अशांति पैदा करना चाहते हैं। महाराष्ट्र में भी इसी तरह की टिप्पणियां की गईं। वे लोग देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। साथ ही कानून का मजाक उड़ा रहे हैं। इस्लाम में भगवान की कोई छवि नहीं है और वे लोग पुतला जलाने की बात कर रहे हैं। हम पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग करते हैं। इससे देश के 19 करोड़ मुस्लिमों की भावनाएं आहत हो रही हैं।
यति नरसिंहानंद गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत हैं जो हमेशा अपने बयानों के कारण विवादों में रहते हैं। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पैगंबर मोहम्मद और कुरान को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। जिसके बाद शनिवार को हैदराबाद में उनकी टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं, इस कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- शिमला की संजौली मस्जिद की तीन मंजिलें गिराई जाएंगी, आयुक्त ने दिया आदेश