Owaisi Slams US on Attack Iranian Warship: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत लौट रहे ईरानी फ्रिगेट आईरिस देना (IRIS Dena) पर अमेरिकी हमले को लेकर केंद्र सरकार से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने इस हमले की कड़ी आलोचना की और सरकार से अपील की कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमेरिकी कार्रवाई की निंदा करे। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय जलक्षेत्र के इतने करीब ईरानी जहाज को निशाना बनाने के कई सवाल हैं, जिनके जवाब अभी तक नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इस मामले में चुप हैं, जो देशवासियों के प्रति उनकी संवैधानिक जिम्मेदारी की अवहेलना है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या ट्रंप प्रशासन ने यह निर्णय लेने से पहले भारत को सूचित किया था, खासकर न्यूक्लियर सबमरीन के उपयोग और वॉर जोन बढ़ाने जैसे कदमों के मामले में। ओवैसी ने यह सवाल उठाया कि अगर यह कार्रवाई चीनी नौसेना के लिए उदाहरण बनती है, तो क्या मोदी सरकार तब भी चुप रहेगी।