'बकवास करना बंद करों हमारे पास ब्रह्मोस...', ओवैसी बोले- पाक धमकी की बजाय विनती करे

Asaduddin Owaisi ने सिंधु जल संधि को लेकर ब्रह्मोस मिसाइल का हवाला देते हुए पाक पीएम शरीफ की भारत को दी गई धमकी का जवाब दिया। इसे बकवास कहते हुए संधि को निलंबित करने के फैसले का समर्थन जताया।
'बकवास करना बंद करों हमारे पास ब्रह्मोस...', ओवैसी बोले- पाक धमकी की बजाय विनती करे
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Asaduddin Owaisi Warn Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सिंधु जल संधि को लेकर भारत को दी गई धमकी पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शरीफ को ऐसी बकवास न करने की नसीहत देते हुए ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र किया। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान की धमकियां भारत पर कोई असर नहीं डालेंगी। साथ ही, उन्होंने SIR विवाद पर भी चिंता जताते हुए दलित और मुस्लिम समुदाय को जरूरी दस्तावेज सही करने की सलाह दी।

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने कहा था कि उनके देश के पानी की एक बूंद भी छीनी नहीं जा सकती, अन्यथा भारत को सबक सिखाया जाएगा। जवाब में ओवैसी ने ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत का हवाला देकर पाकिस्तान को चेतावनी दी और भारत के रुख का समर्थन किया।

ब्रह्मोस मिसाइल से दी चेतावनी

ओवैसी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ब्रह्मोस है हमारे पास… उन्हें ऐसी बकवास नहीं करनी चाहिए। पाकिस्तान की धमकियों का भारत पर कोई असर नहीं होगा। बस, अब बहुत हो गया। उन्होंने भारत के सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले का समर्थन किया और पाकिस्तान के युद्ध जैसे बयानों को बेकार बताया। उन्होंने पहले भी पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर की परमाणु धमकियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे निंदनीय कहा था। बता दें कि पाकिस्तान के पीएम के द्वारा मंगलवार को इस्लामाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शहबाज शरीफ ने कहा कि दुश्मन (भारत) पाकिस्तान से एक बूंद पानी भी नहीं छीन सकता। आपने हमें पानी बंद करने की धमकी दी। अगर ऐसा करने का कोशिश हुआ तो पाकिस्तान अच्छे से सबक सिखाएगा, जिसे जीवनभर नहीं भूलेंगे।

SIR विवाद और ओवैसी की चिंता

SIR विवाद पर ओवैसी ने कहा कि दलित और मुसलमान सबसे गरीब हैं और अगर उनके नाम सूची से बाहर हुए, तो भाजपा उन्हें नागरिकता से वंचित करने का बहाना बनाएगी। उन्होंने कहा, गरीब समुदाय के लिए सबसे मुश्किल काम SIR है… मुझे पार्टियों के बीच की बहस से ज्यादा इसकी चिंता है। कांग्रेस नेता फिरोज खान के 2023 तेलंगाना चुनाव में 6 लाख से ज्यादा फर्जी वोट डालने के कथित आरोपों पर उन्होंने कटाक्ष किया और मुसलमानों व दलितों को जन्म व निवास प्रमाणपत्र सही कराने की सलाह दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com