पप्पू यादव चंदा चोर… तो राहुल बने राम भक्त, संसद के बाहर विपक्ष ने अनोखे तरीके से उठाया चंदा चोरी का मुद्दा
Opposition Parliament Protest: राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में नुक्कड़ नाटक किया। राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने सरकार से संसद में चर्चा की मांग उठाई।
- Written By: अक्षय साहू
राम मंदिर दान चोरी पर विपक्ष का संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ram Mandir Donation Theft: पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरने के बाद विपक्ष एक बार फिर सरकार को अयोध्या में राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में घेरने में जुट गया है। आज शुक्रवार को संसद भवन परिसर में अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।
विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इसके जरिए राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर एक छोटी सी प्रस्तुति पेश की गई। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा और मामले पर संसद में चर्चा कराए जाने और जवाबदेही तय करने की मांग की गई।
पप्पू यादव बने चंदा चोर
नुक्कड़ नाटक में बिहार के पूर्णिया क्षेत्र से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पुजारी बने नजर आए। पप्पू यादव पुजारी के वेश में संसद भवन के मकर द्वार पहुंचे और फिर दान पेटी के साथ वहां कुछ समय तक बैठे हुए थे। इस दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने उनके पास दान पेटी रखी। इसके कुछ देर बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वहां पहुंचे और दान पेटी में कुछ पैसे डाल दिए। इसके बाद कई और विपक्षी सांसदों ने दान पेटी में पैसे डाले।
सम्बंधित ख़बरें
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Navabharat Nishanebaaz: कुछ बातें सीधे करती हैं हिट, राहुल ने किसे कहा इडियट
पप्पू यादव को जान से मारने की ऑफिशियल धमकी, आरोपी ने छोड़ा पता-आधार और नंबर, परिवार को भी उड़ाने की कही बात
राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्रों के भविष्य का विजन नहीं, सिर्फ अराजकता फैलाने का एजेंडा
#WATCH | Delhi | Monsoon Session of the Parliament | Opposition MPs including Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi protest over the issue of alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement pic.twitter.com/1BXa6UiUuq — ANI (@ANI) July 31, 2026
इसके बाद जब राहुल समेत कई दूसरे नेता दान पेटी में पैसे डालने गए तो पप्पू यादव ने वो पैसे दान पेटी से निकालकर अपनी जेब में डाल लिए। इसके जरिए उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि इसी प्रकार से राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की गई थी। इसके बाद कई विपक्षी सांसदों ने चोर-चोर और चढ़ावा चोर बोलते हुए पप्पू यादव को घेर लिया।
अयोध्या का अपमान हुआ तो…
📽️WATCH | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi and other opposition leaders stage demonstration against Ram Mandir Donation Theft case outside the Parliament pic.twitter.com/t1KvCCmNIS — The Tatva (@thetatvaindia) July 31, 2026
विपक्ष द्वारा किए नुक्कड़ नाटक का हिस्सा रहे फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज इस मुद्दे पर पूरे देश में चर्चा हो रही है। इस लड़ाई की शुरुआत अखिलेश यादव ने की थी, इसे आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है, जो हमें अयोध्या की जनता ने सौंपी है। अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन भूमि है। अगर अयोध्या का अपमान हुआ है, तो हम इस मसले को पूरी दृढ़ता के साथ उठाएंगे। हम संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग उठाएंगे। विपक्षी सांसदों ने चंदा चोरी के मुद्दे के साथ प्रदर्शनकारी छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ भी संसद परिसर में नारेबाजी की और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
BJP-RSS की जेब में गया चंदा चोरी का पैसा
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने चंदा चोरी के मामले में बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, अयोध्या राम मंदिर की घटना पर गौर किया जाए तो आप देखेंगे कि चढ़ावा चढ़ाने गए भक्तों को रसीदें नहींं दी गईं। दान पेटी तक पहुंचने से पहले पैसे चुरा लिए गए। जहां पैसों की गिनती होती थी वहां CCTV कैमरे लगे थे, जिसमें गड़बड़ी के 70 वीडियो रिकॉर्ड हुए। फिर भी बाद में सारा पुराना फुटेज डिलीट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- हंगामे के बीच लोकसभा से जन्म-मृत्यु पंजीकरण बिल पास, अब बदल जाएंगे नियम; सोमवार तक कार्यवाही स्थगित
हमारा विरोध सांकेतिक था। इसका मकसद अयोध्या में हो रही लूट का उजागर करना था। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि यह चोरी तब से चल रही है जब 2020 में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाया गया था। चंदा चोरी का सारा पैसा बीजेपी, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों की जेबों और बैंक खातों में चला गया है।
