Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केजरीवाल को बाहर निकालने के लिए विपक्ष ने तैयार किया मास्टर प्लान, इस दिन लामबंद होगा इंडिया

आज एक बार फिर कोर्ट ने सीएम की जमानत अवधि को 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। जिसके बाद पार्टी के नेताओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश और भी ज्यादा बढ़ गया है। विपक्षी गठबंधन सरकार के खिलाफ एक जुट होने की तैयारी में है।

  • By शानू शर्मा
Updated On: Jul 25, 2024 | 03:44 PM

अरविंद केजरीवाल (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। आज एक बार फिर कोर्ट ने सीएम की जमानत अवधि को 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। जिसके बाद पार्टी के नेताओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश और भी ज्यादा बढ़ गया है। सीएम केजरीवाल की बिगड़ती तबीयत को लेकर इंडिया गठबंधन सरकार के खिलाफ 30 जुलाई को जंतर मंतर पर रैली करने की तैयारी में है।

आज कोर्ट ने दिल्ली के सीएम के साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बीआरएस नेता के कविता समेत अन्य आरोपियों की भी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। वहीं 31 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीएम केजरीवाल को पेश होने का भी आदेश दिया है। जिसके लिए तिहाड़ जेल के अधिकारियों को निर्देश दे दिया गाय है। ईडी मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी सीबीआई मामले में सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

पार्टी का आरोप

आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी पर सीएम केजरीवाल के स्वास्थय को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है। आप नेता संजय सिंह ने कुछ दिनों पहले प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा था कि जेल में अरविंद केजरीवाल की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। तीन महिनों में उनका 9 किलों वजन कम हो गया है। उन्होंने बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लड शुगर लेवल खतरनाक रुप से नीचे आ रहा है। जिसकी वजह से उनका ब्रेन भी डैमेज हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

28 दिसंबर का इतिहास: आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दिल्ली में बनाई सरकार

AAP ने बताया दिल्ली के LG को ‘गजनी’ तो भड़की BJP, दिल्ली में शुरू हुई पोस्टर पॉलिटिक्स

निशानेबाज: सोने की चमक, रुपया बेहाल, मत पूछो मौसम का हाल

‘काम बोलता है’ पंजाब में चली ‘AAP’ की आंधी, 70% सीटों पर ऐतिहासिक जीत; गदगद हुए केजरीवाल

एलजी ने लिखा पत्र

वहीं दिल्ली के एलजी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि केजरीवाल जानबूझ कर खाना समय पर नहीं खा रहे हैं। साथ ही दवा भी नहीं ले रहे हैं जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ रही है। उन्होंने बताया था कि समय पर दबाई ना लेकर केजरीवाल दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एलजी ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया था कि अरिवंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल के अधिकारियों के निर्देश को पालन करने का आदेश दिया जाए। ऐसा नहीं करने पर उनपर कानूनी कारवाई भी हो सकती है।

Opposition has prepared a master plan to oust kejriwal india will unite on this day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2024 | 03:44 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Delhi Liquor Policy Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.