इतने अहम संस्थान की इज्जत मत उछालिए! चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, लगाए BJP के अंडर में काम करने के आरोप
Kejriwal Statement: चुनाव आयोग ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए एक बड़ा स्टेटमेंट दिया। अब इस पर अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट करते हुए आयोग पर BJP के अंडर में काम करने का आरोप लगाया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
केजरीवाल, ईसीआई (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Arvind Kejriwal On ECI: भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए एक बड़ा स्टेटमेंट दिया। अब इस पोस्ट पर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी मामले में नाराजगी जताते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक पोस्ट किया है।
अपने पोस्ट में उन्होंने सीधे-सीधे चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी के निर्देशों पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। अब अरविंद केजरीवाल के इस पोस्ट की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
चुनाव आयोग पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अब यह कहने की जरूरत नहीं है कि चुनाव आयोग सीधे भारतीय जनता पार्टी के निर्देश लेकर और भाजपा के अंडर में काम कर रहा है। यह अब जग जाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज्जत तो सरेआम मत उछालिए। अब केजरीवाल का यह पोस्ट उस पोस्ट के जवाब में आया है जिसमें चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव को फ्री एंड फेयर कराने का पोस्ट किया था हालांकि इस पोस्ट में टीएमसी का भी जिक्र किया था।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP के फैसले से बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया जाम; छह जगहों पर हो रहा भारी प्रदर्शन
कौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही BJP का बड़ा ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: ऐन वक्त पर बीजेपी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप
अब ये कहने की भी ज़रूरत नहीं कि चुनाव आयोग सीधे बीजेपी से निर्देश लेकर और बीजेपी के अंडर में काम कर रहा है। ये अब जग ज़ाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज़्ज़त तो सरेआम मत उछालिये। https://t.co/YOvvyt3cKE — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 8, 2026
चुनाव आयोग ने किया था पोस्ट
भारतीय निर्वाचन आयोग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक्स पर पोस्ट करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। चुनाव आयोग ने लिखा कि चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक, आगे इसी पोस्ट में बताया गया कि इस बार राज्य में चुनाव भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभल रहित, छापा रहित और बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे। पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर की गई है।
चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव:
भय रहित,
हिंसा रहित,
धमकी रहित,
प्रलोभन रहित,
छापा रहित,
बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे ECI’s Straight-talk to Trinamool Congress This time, the Elections in West Bengal would surely be :… pic.twitter.com/p5fM8Uu337 — Election Commission of India (@ECISVEEP) April 8, 2026
यह भी पढें: दीदी या दादा? बंगाल चुनाव की वो 5 सीटें जो तय करेंगी सत्ता का भविष्य, नंदीग्राम से भवानीपुर तक महासंग्राम
सीएम ममता ने लगाए थे यह आरोप
दरअसल, ऐसा देखा जा रहा है कि अपनी चुनावी रैलियों में सीएम ममता बनर्जी अपने विरोधियों के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी जमकर गरजती हुई नजर आती हैं। कई मौको पर उन्होंने आयोग को साफ तौर पर निशाने पर लिया। यहां तक की जब आयोग ने अधिकारियों के ट्रांसफर किए तब भी ममता भड़क उठीं और उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग जिस तरह से बंगाल को विशेष रूप से निशाना बनाया रहा है, वह न केवल अभूतपूर्व है बल्कि बेहद चिंताजनक भी है। इसके अलावा ममता ने इस पूरे घटनाक्रम को प्रशासनिक कार्रवाई मानने से इन्कार करते हुए इसे उच्च स्तर का राजनीतिक हस्तक्षेप बताया। ममता ने चुनाव आयोग पर भाजपा व केंद्र के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए इसे अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बताया।
