Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विपक्ष ने संसद को अपनी कार्यवाही स्थगित करने के लिए किया मजबूर, जमकर हुआ हंगामा

Opposition Forced Parliament To Adjourn: विपक्ष ने आज सदन में जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद सदन को अपनी लोकसभा व राज्य सभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

  • By गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 18, 2025 | 01:40 PM

सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Parliament Aadjournment: संसद में आज की कार्यवाही प्रारंभ होते ही स्थगित हो गई। दरअसल दोनों सदनों में ही शुरूआत में ही बहस इतनी तेज हुई कि मजबूरन सदन को स्थगित करना पड़ा।

संसद प्रारंभ होने के साथ ही लोकसभा व राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसदों ने एक बार फिर से जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। विपक्ष का मुख्य मुद्दा सांसद मतदाता सूची व चुनावी लोकतंत्र संबंधी विषयों से जुड़ा था।

इन्हीं मुद्दों पर चर्चा के दौरान विपक्ष की मांग जोरदार हंगामे में बदल गई। विपक्ष की यह खास मांग थी कि, सदन के अन्य सभी विषयों को स्थगित करके सबसे पहले उनके द्वारा पेश किए गए मुद्दों पर चर्चा की जाए।

लेकिन, राज्यसभा के उपसभापति ने पहले से तय नियमों का हवाला दिया और विपक्ष को अनुमति नहीं मिली। अनुमति न मिलने पर सदन में हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

राज्यसभा के उपसभापति ने सोमवार को सदन के भीतर बताया कि, उन्हें विभिन्न सांसदों ने नियम 267 के तहत चर्चा के 19 नोटिस दिए हैं। नियम 267 के अंतर्गत यह प्रावधान है कि, सदन के अन्य सभी कार्यों को स्थगित कर चर्चा कराई जाती है। इस चर्चा के उपरांत वोटिंग भी हो सकती है।

सदन की कार्यवाही  दोपहर 2 बजे तक स्थगित

सदन में हंगामा बढ़ता देख उप उपसभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। उधर लोकसभा में कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद ही हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सांसद अपने स्थानों से उठकर वेल में आ गए और उन्होंने लगातार नारेबाजी की।

सदन में हंगामे के बीच कुछ देर प्रश्नकाल चला लेकिन हंगामा बढ़ता देख लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण ने साहसिक कदम लेते हुए देश को बनाया आत्मनिर्भर, पीएम ने जन्मदिन पर दी बधाई

सदन में प्रस्तावित होना है इंडियन पोर्ट बिल

सोमवार को राज्यसभा में इंडियन पोर्ट बिल आना है। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल यह विधेयक सदन में रखेंगे। इसका उद्देश्य बंदरगाहों से संबंधित कानूनों का एकीकरण करना, एकीकृत बंदरगाह विकास को प्रोत्साहन देना, व्यापार सुगमता को बढ़ावा देना तथा भारत की समुद्री तटरेखा का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करना है।

साथ ही प्रमुख बंदरगाहों के अतिरिक्त अन्य छोटे बंदरगाहों के प्रभावी प्रबंधन हेतु राज्य समुद्री बोर्डों की स्थापना और उन्हें सशक्त बनाना है।

(एजेंसी इनपुट)

Opposition forced parliament adjourn proceedings lot uproar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2025 | 01:32 PM

Topics:  

  • Congress
  • Parliament
  • Parliament Session

सम्बंधित ख़बरें

1

EC Vs Congreess की जंग में कूदे दिग्विजय सिंह, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोला तीखा हमला

2

अभी जांच लें वोटर लिस्ट, बाद में दोष न दें, बावनकुले का कांग्रेस को आह्वान, कहा- वोट बढ़ने का मतलब..

3

वही रटी-रटाई स्क्रिप्ट! पात्रा या ठाकुर चुनाव आयुक्त? EC की कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस का हमला

4

‘चुनाव आयोग का विपक्ष को करारा तमाचा’, BJP ने राहुल-तेजस्वी को घेरा, कहा- हार के डर से लगा रहे आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.