दिल्ली के तिलक नगर में सिलेंडर भरने की दुकान में आग लगने से एक शख्स की मौत
- Written By: शुभम सोनडवले
Updated On:
Feb 07, 2023 | 11:42 PM
नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के तिलक नगर (Tilak Nagar) इलाके में एक सिलेंडर भरने की दुकान में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलक विहार के हरिजन कॉलोनी निवासी रवि शर्मा (25) के रूप में हुई है।
दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Service) ने कहा, “तिलक नगर इलाके में सिलेंडर भरने की दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दमकल की 6 गाडि़यां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: राजावाड़ी अस्पताल के वार्ड 40 के बाथरूम में नवजात को छोड़ भागी कलयुगी मां; तलाश में जुटी पुलिस
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
30 जून से दिल्ली में घर-घर आएंगे BLO, राजधानी में शुरू होगा SIR, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट
Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, व्हाट्सऐप चैट से हुआ बड़ा खुलासा
One person died after a fire broke out at a cylinder filling shop in Tilak Nagar area. 6 fire tenders rushed to the site. Fire has been brought under control: Delhi Fire Service pic.twitter.com/EldlNz5zEF — ANI (@ANI) February 7, 2023
जानकारी के मुताबिक यह हादसा तिलक नगर के बाल्मीकि कॉलोनी में हुआ। दुकान में आग लगने के तुरंत बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
पुलिस के मुताबिक आग शार्ट सर्किट के कारण जनरल स्टोर के ग्राउंड फ्लोर में लगी थी। फिर सिलेंडर तक पहुंच गई और विस्फोट हो गया।
One person died after a fire broke out at a cylinder refilling shop in delhis tilak nagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 07, 2023 | 11:01 PM
