Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बार-बार चुनाव होना एक बड़ी समस्या, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर बोले सुनील बंसल

One Nation One Election campaign: वन नेशन वन इलेक्शन का 'स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सुनील बंसल ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया स्वस्थ होनी चाहिए।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 30, 2025 | 10:06 PM

सुनील बंसल (Photo: IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

One Nation One Election: राजस्थान की राजधानी जयपुर में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के समर्थन में आयोजित प्रदेश छात्र नेता सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को देश के लिए सामाजिक और आर्थिक सुधार का एक बड़ा कदम बताया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना या जानकारी देना नहीं, बल्कि इसे एक जन आंदोलन के रूप में स्थापित करना है, ताकि स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके। बंसल ने कहा, “यह कोई नया मुद्दा नहीं है। आजादी के शुरुआती 20 वर्षों तक एक साथ चुनाव होते थे, लेकिन 1967 के बाद बार-बार चुनाव की समस्या शुरू हुई। पिछले 30 वर्षों में एक भी साल ऐसा नहीं रहा, जब कहीं न कहीं चुनाव न हुआ हो।”

चुनावों पर 5-7 लाख करोड़ रुपए खर्चा

उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पांच साल में 300 दिन आचार संहिता लागू रही, यानी एक साल व्यर्थ चला गया। आज मुख्य मुद्दा चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जीतने के बाद जनता के लिए काम करना है। बार-बार होने वाले चुनावों से नेताओं को यह सोचने का समय नहीं मिलता। हाल के लोकसभा चुनाव में 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए, यानी प्रति वोट 1,400 रुपए। पांच साल में चुनावों पर 5-7 लाख करोड़ रुपए खर्च होते हैं, जो अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव डालता है। देश में एक करोड़ लोग चुनाव प्रक्रिया में लगते हैं और तीन महीने तक अन्य काम ठप रहता है।

सम्बंधित ख़बरें

मनपा चुनाव से पहले संभाजीनगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

‘…तो मारे जाएंगे 1 लाख चीनी सैनिक’, ताइवान पर हमला पड़ेगा भारी, रिपोर्ट ने उड़ाए ड्रैगन के होश

ईरान में दगों के बीच डोनाल्ड ट्रंप की नई तस्वीर ने मचाया बवाल…सामने आया अमेरिका का प्लान

हिंदुओं पर हमले सामान्य…अल्पसंख्यकों की रक्षा में यूनुस फेल, भारत और BJP पर लगाने लगे आरोप

राष्ट्रीय सुधार का मुद्दा

उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को देश का मुद्दा बताते हुए कहा कि यह पीएम मोदी का एजेंडा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुधार का मुद्दा है। इससे युवाओं को सियासत में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और परिवारवादी राजनीति से मुक्ति मिलेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बंसल ने कहा कि वह वोटर लिस्ट को लेकर भ्रम फैला रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ‘कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता’, केवल हित सर्वोपरि; राजनाथ सिंह ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

उन्होंने आगे कहा संविधान हर नागरिक को वोट का अधिकार देता है, लेकिन बंगाल में कुछ लोग अवैध रूप से वोटर लिस्ट में शामिल हो गए। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से एक वोटर लिस्ट होगी, जो पारदर्शिता लाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हमारा यह अभियान इतना मजबूत हो कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी और एमके स्टालिन जैसे नेता इसका विरोध करने से डरें। (एजेंसी इनपुट के साथ)

One nation one election campaign bjp national general secretary sunil bansal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2025 | 10:06 PM

Topics:  

  • BJP
  • Latest News
  • One Nation One Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.