हिंदू स्वभिमान यात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बोले- …तब पता चलेगा कि लव जिहाद किसको कहते हैं
अपने तीखे बयानों और आक्रामक अंदाज़ को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 'हिन्दू स्वाभिमान यात्रा' पर निकले है। इस दौरान उन्होंने बिहार के कटिहार में लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह [स्रोत: सोशल मीडिया]
कटिहार: हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कई जगहों पर प्रवास कर रहे है और आयोजित कार्यक्रमों तथा सभाओं में शामिल हो रहे है। इस दौरान वे सीधे लोगो से मिल रहे है और ज्यादा से ज्यादा वक्त आमजन के बीच ही गुजार रहे है। मंत्री गिरिराज की इस यात्रा का जोरदार स्वागत भी हो रहा है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कटिहार में लव जिहाद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसमे उन्होंने कहा कि लव जिहाद पहले केवल लड़कियों का होता था, अब लड़को का भी हो रहा है। इसके साथ ही मंत्री सिंह ने कई क्षेत्रो को नामजद रखते हुए बताया कि जिनको मेरी बात से एतराज हैं, मैं उनसे निवेदन करता हूं कि 10 दिन के लिए कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में आकर रहें तब पता चलेगा कि लव जिहाद किसको कहते हैं, पहले केवल लड़कियों का होता था अब लड़को का भी हो रहा है।
#WATCH कटिहार,बिहार: अपने हिंदू स्वभिमन यात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “जिनको मेरी बात से एतराज हैं मैं उनसे निवेदन करता हूं कि 10 दिन के लिए कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में आकर रहें तब पता चलेगा कि लव जिहाद किसको कहते हैं, पहले केवल लड़कियों का होता था अब… pic.twitter.com/BVd1eNfbmO — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2024
गिरिराज यही नहीं रुके उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि किसको लैंड जिहाद कहते हैं, अगर देखना हो, थूक जिहाद तो सुन ही लिया है, शिक्षा जिहाद भी बेगूसराय में है। मेरी संस्कृति, धन, धरती और धर्म तीनों खतरे में है। इसलिए आज में हिंदूओं से कह रहा हूं ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ तूम धर्म की रक्षा करो धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा। संगठित हिंदू सुरक्षित हिंदू।”
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
इसे भी पढ़ें : Dubai से उड़े Air India Express के विमान को बम की धमकी से हड़कंप, विमान को Jaipur में उतारा
बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पुरे बिहार में ‘हिन्दू स्वाभिमान यात्रा’ पर निकले हुए है और हर जगह उनके कार्यक्रम पहले से तय है। यात्रा के दौरान उन्हें भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है और लोग गर्मजोशी से उनकी इस यात्रा का स्वागत कर रहे है। कई जगहों पर तो उनके साथ हिन्दू स्कॉलर दीपांकर भी देखे गए है।
