Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मेरा डिमोशन हुआ…’, पीएम मोदी के मंच से CM अब्दुल्ला ने की बड़ी मांग, बताया कैसे होगा प्रमोशन?

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी द्वारा श्रीनगर और कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के दौरान जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा उठाया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 06, 2025 | 04:12 PM

पीएम मोदी. CM अब्दुल्ला

Follow Us
Close
Follow Us:

कटरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कश्मीर के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा उठाया। अब्दुल्ला ने कहा, इस मंच पर चार व्यक्ति हैं जो कटरा रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के समय उपस्थित थे। आप चुनाव जीतकर आए थे, पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। उस समय प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद थे और हमारे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा साहब रेल राज्य मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे और मैं मुख्यमंत्री के तौर पर यहां था।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप देखें तो माता के आशीर्वाद से सिन्हा को पदोन्नति मिली है और मुझे पदावनति। मैं पहले एक राज्य का मुख्यमंत्री था और अब मैं केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं। हालांकि, मेरा मानना ​​है कि इसे ठीक करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आपके कार्यकाल में ही जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा मिलेगा।”

जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए वो आज हुआ

अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद पूर्ववर्ती राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्गठित किया गया था। अब्दुल्ला ने कहा कि कई लोगों ने कश्मीर में ट्रेन चलने का सपना देखा था। उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर को रेल से जोड़ने का सपना तो अंग्रेजों ने भी देखा था, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। उनकी योजना झेलम के किनारे उरी से रेल लाकर देश से जोड़ने की थी। जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वह आपके (मोदी) हाथों हुआ और कश्मीर देश के बाकी हिस्सों से जुड़ गया।”

सम्बंधित ख़बरें

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश

UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप

बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग

PM मोदी ने चिनाब ब्रिज के उद्घाटन में फीता काटा नहीं खोला, क्या है राज?

अब्दुल्ला ने कश्मीर तक ट्रेन को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को धन्यवाद नहीं दूंगा तो यह बहुत बड़ी भूल होगी। यह परियोजना निस्संदेह 1983-84 में शुरू हुई थी, लेकिन यह तभी पूरी हुई जब वाजपेयी ने इसे राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित किया और बजट में प्रावधान किया।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Omar abdullah rakes up statehood issue says i had a demotion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2025 | 04:12 PM

Topics:  

  • Jammu Kashmir
  • Latest News
  • Narendra Modi
  • Omar Abdullah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.