Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने याद दिलाया कोरोनाकाल तो सोशल मीडिया पर मचा बवाल! हरदीप पुरी ने बताया प्लान

Hardeep Puri on Fuel Crisis in India: सरकार ने युद्ध के हालातों को देखते हुए कई सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं और रसोई गैस (LPG) का उत्पादन 35,000 टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 54,000 टन हो गया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 12, 2026 | 05:32 PM

हरदीप पुरी (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hardeep Puri on PM Modi’s Fuel Conservation Appeal: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और दुनिया भर में आर्थिक संकट के बीच भारत में ईंधन संकट की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने और कोविड काल की तरह उपाय अपनाने की अपील की। इसके बाद सोशल मीडिया पर ‘लॉकडाउन’ को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे।

सोशल मीडिया पर उड़ रहीं इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को स्थिति साफ की है। आइए बताते हैं क्या बताया हरदीप पुरी ने….

लॉकडाउन की खबरों पर क्या बोले मंत्री?

CII वार्षिक बिजनेस समिट 2026 में पहुंचे केंद्रीय मंत्री पुरी ने अपने संबोधन में साफ तौर पर कहा कि देश में लॉकडाउन लगाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को बाहरी झटकों से बचाने के लिए जागरूक करना है।

सम्बंधित ख़बरें

सोना खरीदने की जरूरत नहीं…पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार की अपील, जानें और क्या कहा?

देश में कितने दिनों का तेल-गैस बचा है? PM मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया प्लान

US की सख्ती, ईरान का तनाव… फिर भी होर्मुज पार कर गया भारत से जुड़ा तारा टैंकर, जानें कैसे तोड़ा चक्रव्यूह

एक साल तक ना खरीदें सोना…दुनिया भर में आर्थिक संकट पर PM मोदी के अपील की 10 बड़ी बातें

देश में किसी भी पेट्रोलियम उत्पाद की कमी नहीं… भारत के पास 60 दिनों का कच्चा तेल, 60 दिनों की LNG और 45 दिनों का एलपीजी भंडार उपलब्‍ध है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत ने अपने दैनिक एलपीजी उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि (35,000 टन से… pic.twitter.com/RxRFQNd8Ca — Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) May 12, 2026

हरदीप पुरी ने बताया कि सरकार ने युद्ध के हालातों को देखते हुए कई सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं और रसोई गैस (LPG) का उत्पादन 35,000 टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 54,000 टन हो गया है, जिससे किसी भी तरह की किल्लत न हो।

PM मोदी की अपील के मायने

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से ‘स्वदेशी’ अपनाने और विदेशी मुद्रा (Foreign Exchange) बचाने की अपील की है। पीएम मोदी के सुझावों में ईंधन की बचत करना भी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो, कारपूलिंग और अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

वर्क फ्रॉम होम और सोना न लेने की अपील

सरकार द्वारा कंपनियों और कर्मचारियों को सलाह दी गई कि जहां संभव हो, घर से काम करें, जिससे सड़कों पर गाड़ियों का दबाव और तेल की खपत कम हो। PM मोदी ने लोगों से अपील की है कि वो कम से कम एक साल तक सोना खरीदने और विदेशी यात्रा से परहेज करें।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान

बता दें कि भारत भारी मात्रा में सोना और तेल आयात करता है, जिसे कम करने से देश की आर्थिक सेहत सुधर सकती है। आत्मनिर्भर भारत की तरफ कदम सरकार केवल तेल ही नहीं, बल्कि खाने के तेल और रसायनिक उर्वरकों के उपयोग को भी कम करने को कह रही है।

Oil minister hardeep singh puri says no lockdown planned amid fuel saving appeal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 05:27 PM

Topics:  

  • Hardeep Singh Puri
  • LPG
  • Petrol Diesel Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.