Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर के लिए लकड़ी के फ्रेम वाला ‘हनुमान चालीसा’ भेंट करना चाहता है ओडिशा का कलाकार, PM मोदी के लिए भी रखा है खास गिफ्ट

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: Jan 18, 2024 | 04:05 PM

लकड़ी से बना हनुमान चालीसा

Follow Us
Close
Follow Us:

बेरहामपुर : ओडिशा (Odisha) के गंजाम जिले में एक कलाकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर लकड़ी के तख्त पर ‘हनुमान चालीसा’ (Wooden Hanuman Chalisa) उकेरा है। इस नायाब किस्म के ‘हनुमान चालीसा’ को वह नवनिर्मित राम मंदिर में लगाये जाने के लिए देना चाह रहा है। 

जानकारी में बताया जा रहा है कि जिले के हिंजिली शहर के पास कंचुरू गांव के 35 वर्षीय अरुण साहू ने भगवान हनुमान की छवि की नक्काशी करने के साथ 5.6 फुट ऊंची और 30 इंच के लकड़ी के फ्रेम में हुनमान चालीसा उकेरा है। हिंदी भाषा में अक्षरों को ‘गमबरी’ लकड़ी पर उकेरा गया है और दो इंच मोटी लकड़ी के फ्रेम पर चिपकाया गया है। उन्होंने इसका इस तरह से रंगरोगन भी किया है कि यह लंबे समय तक टिक सके।  

युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए साहू यहां एक संस्थान भी चलाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लकड़ी पर नक्काशी को पूरा करने में लगभग एक महीने का समय लगा। उनके कुछ छात्रों ने अक्षरों को उकेरने और चालीसा के 40 छंदों या ‘दोहों’ का रूप देने के लिए उन्हें चिपकाने में मदद की है।

सम्बंधित ख़बरें

हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO

भगवान राम के शरण में कांग्रेस! अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे दिग्विजय सिंह, क्या बदल रहा सियासी समीकरण?

राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में अयोध्या में श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना, नासिक के वेदमूर्ति रवींद्र पैठणे को स

नवभारत संपादकीय: राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग चिंताजनक, विपक्ष की एकजुटता पर फिर सवाल

 

अरुण साहू ने कहा, ‘‘देश के अधिकतर राम मंदिरों में आमतौर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। मैंने इस भजन को एक अलग तरीके से बनाने और इसे नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद देने का फैसला किया है। मंदिर में इसे स्थापित करने की आवश्यकता है, जहां श्रद्धालु इसका जाप कर सकें।”  

हालांकि, उन्हें आधिकारिक तौर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आमंत्रित किया गया तो मैं जाऊंगा। अन्यथा, मैं मंदिर के उद्घाटन के कुछ दिनों बाद अयोध्या जाऊंगा और हनुमान चालीसा का लकड़ी का फ्रेम भेंट करूंगा।”

लकड़ी से बना हनुमान चालीसा

 

पीएम मोदी के लिए रखा है गिफ्ट

अरुण साहू ने खुद को हनुमान भक्त बताते हुए कहा कि उनके मन में बहुत दिनों से यह आस थी कि वह राम मंदिर व भगवान के भक्त हनुमान के लिए कुछ खास करेंगे। इससे पहले, साहू ने हनुमान चालीसा को एक पुस्तक के प्रारूप में लकड़ी पर उकेरा था। साहू ने कहा, ‘‘अगर मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का मौका मिलता है तो उन्हें भेंट करने के लिए मैंने यह किताब संरक्षित की है।”  

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी दिया था उपहार

साहू ने इससे पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लकड़ी पर उकेरी गई उनकी एक तस्वीर भेंट की थी। कुछ महीने पहले पटनायक जब अपने निर्वाचन क्षेत्र हिंजिली के दौरे पर आए थे, उस समय उन्होंने उनकी तस्वीर उकेरी थी।

–एजेंसी इनपुट के साथ

Odisha artist arun sahu wants to gift wooden framed hanuman chalisa for ram temple

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2024 | 04:05 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Odisha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.