बॉलीवुड सेलेब्स के बाद अब Ratan Tata का Deepfake वीडियो वायरल
- Written By: साक्षी सिंह
Ratan Tata File Photo
नई दिल्ली: डीपफेक (Deepfake) अब सिरदर्द बनता जा रहा है। नामी चेहरों के डीपफेक आए दिन वायरल हो रहे हैं। ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और कैटरीना कैफ के बाद अब उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का भी डीफफेक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। इस फेक वीडियो में ऑनलाइन बेटिंग को लेकर संदिग्ध व्यक्तियों को फंसाया जा रहा है।
ऑनलाइन सट्टेबाजी का समर्थन
वायरल हो रहे इस वीडियो में रतन टाटा को ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online Betting)कोच का समर्थन करते हुए दिखाया जा रहा है। साथ ही एक आमिर खान नाम का शख्स के टेलीग्राम चैनल से लोगों को जुड़ने के लिए कहा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
टाटा ट्रस्ट में Neville Tata की एंट्री: रतन टाटा की विरासत संभालेंगे नोएल टाटा के बेटे नेविल
1 लाख की कार का सपना क्यों टूटा? रतन टाटा की Tata Nano कहां चूक गई
हैदराबाद में सड़क का नाम होगा डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, रतन टाटा और गूगल भी होगा रोड का नाम
Simone Tata: रतन टाटा की सौतली मां का निधन, इस ब्रांड की नींव रख साकार किया था नेहरू का सपना
डीप फेक वीडियो में ये कहते दिखे रतन टाटा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फेक वीडियो में मशहूर उद्योगपति कहते हुए दिखाए दे रहे हैं कि ‘लोग मुझसे हर समय पूछते हैं कि अमीर कैसे बनें और मैं आपको अपने दोस्त आमिर खान के बारे में बताना चाहता हूं. भारत में भी कई लोगों ने एविएटर खेलकर लाखों कमाए उनके प्रोग्रामर, विश्लेषकों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और Chat GPT को धन्यवााद, जीतने की संभावना 90 प्रतिशत से ज्यादा है
