Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर रेलवे अधिकारी का बड़ा दावा, फर्जी लोको पायलटों से राहुल गांधी ने की मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 50 लोको पायलट्स से मुलाकात की थी। जिसेक बाद अब उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने दाावा किया है कि उन्होने फर्जी पायलट्स से मुलाकत की थी। जिसके बाद बीजेपी ने भी हमला बोला है।

  • Written By: शानू शर्मा
Updated On: Jul 06, 2024 | 10:49 AM

लोको पायलट्स के साथ राहुल गांंधी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाकर करीब 50 लोको पायलट्स से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की थी। जिसके बाद अब उनके इस मुलाकात को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का दावा है कि राहुल गांधी ने जिन लोको पायलेटों से बात की वो इंडियन रेलवे के थे ही नहीं।

इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया है कि राहुल गांधी 8 कैमरा पर्सन के साथ आए थे। दीपक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें दावा किया गया कि राहुल गांधी कुछ अपनी रील के लिए कैमारामैन साथ लेकर आए थे। देखने में ऐसा लग रहा था मानों किसी फिल्म की शुटिंग चल रही हो। रेलवे अधिकारी के इस दावे के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

बीजेपी ने बोला हमला

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि तीसरी बार असफल हुए राहुल गांधी दोपहर में लोको पायलटों से मिलने गए थे। उनके साथ आठ कैमरामैन और एक निर्देशक भी थे। जिनकी गिनती आप खुद भी कर सकते हैं। मजे की बात यह है कि वे रियल लोको पायलटों से नहीं मिले। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूरी संभावना है कि वे पेशेवर अभिनेता थे, जिन्हें उनकी टीम ने बुलाया था।

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिकी वायुसेना का पूर्व पायलट गिरफ्तार… चीन के लड़ाकू विमान चालकों को गुपचुप दे रहा था ट्रेनिंग

AJL और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को हाई कोर्ट से मिली राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

विपक्षी खेमे में नेतृत्व की जंग: अय्यर ने स्टालिन-ममता को बताया राहुल से बेहतर विकल्प, क्या दरक रहा ‘इंडिया’?

Nitin Nabin का कांग्रेस पर हमला, नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक किसी को नहीं छोड़ा

It seems Third Time Fail Rahul Gandhi went to meet loco pilots, this afternoon, with eight cameramen and a director in tow. You can count them…
What is more bizarre is that he didn’t meet actual loco pilots. In all probability they were professional actors, brought in by his… pic.twitter.com/UvvMXPxDZu
— Amit Malviya (@amitmalviya) July 5, 2024

मुलाकात के बाद राहुल गांधी

बता दें कि राहुल गांधी ने लोको पायलटों से मुलाकात के बाद एक पोस्ट भी शेयर किया था। जिसमें बताया था कि उन्होंने देश भर से आए 50 लोको पायलटों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि इन लोको पायलटों पर हर दिन हज़ारों यात्रियों की ज़िम्मेदारी होती है। लेकिन फिर भी बिना पूरे आराम और सम्मान के काम करने पर मजबूर है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि देश में यातायात की रीढ़ सरकार की अन्याय का शिकार हो चुकी है। उन्होंने सभी बात कर उनकी परेशानियों को खत्म करने का आश्वासन दिया था।

यह भी पढे़ं- बिहार में पुलों पर सियासत तेज, जेडीयू 18 महीने तो आरजेडी अठारह साल की दिला रहे याद

राहुल गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 4 सालों से हजारों पदों को नहीं भरा गया। पदों के खाली होने पर भी नहीं भरे जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर पायलटों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है। राहुल गांधी ने उनकी सभी मांगों का समर्थन किया है।

Northern railway official makes a big claim rahul gandhi met fake loco pilots

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2024 | 10:49 AM

Topics:  

  • Indian Railways
  • Loco pilots
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.