Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NDA को नीतीश कुमार ने दिया बड़ा झटका! जदयू ने इस राज्य के BJP सरकार से वापस लिया समर्थन

गौरतलब है कि लंबे समय से बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा रहे नीतीश कुमार ने पहली बार 2013 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के बाद, भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ दिया था।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jan 22, 2025 | 08:13 PM

नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार, (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जनता दल यूनाइडेट (जदयू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार (22, जनवरी 2025) को बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, उनकी पार्टी ने मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा कर दी है। सीएम एन बिरेन सिंह के नेतृत्व में मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जदयू ने औपचारिक रूप से मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। अब जेडीयू ने भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हुए राज्यपाल को औपचारिक पत्र सौंपा है।

बता दें कि जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के बीच साल 2022 से गठबंधन था, लेकिन, अब नीतीश कुमार की पार्टी ने सत्ता में काबिज सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। 2022 विधानसभा चुनाव में मणिपुर में जदयू के छह में से पांच विधायकों ने भाजपा सरकार को अपना समर्थन दिया था। जिससे भाजपा सरकार की स्थिती काफी मजबूत हो गई थी।

जदयू के जाने से सरकार पर कोई असर नहीं

बता दें कि जनता दल यूनाइटेड के समर्थन लेने के बावजूद भी मणिपुर की वर्तमान सरकार पर कोई असन नहीं पड़ने वाला है।  मणिपुर में बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की स्थिरता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यहां राज्य की विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में मजबूती से बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

‘ऐ तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही…’, जब बिहार सदन में हो गया ‘नीतीश बनाम राबड़ी’, विपक्ष ने जमकर किया विरोध

वैभव सूर्यवंशी की एतिहासिक पारी देखकर गदगद हुए CM नीतीश कुमार, बिहार के लाल के लिए कह दी ये बड़ी बात

नीतीश कुमार फिर हो गए वायरल…मखाना को कह दिया पखाना, भाषण बार-बार सुन रहे लोग, Video देखें

NEET छात्रा रेप केस: खेसारी लाल यादव का CM नीतीश पर तंज, बोले- तुरंत होनी चाहिए ठोस कार्रवाई

2013 में एनडीए से अलग हुए थे नीतीश कुमार

गौरतलब है कि लंबे समय से बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा रहे नीतीश कुमार ने पहली बार 2013 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के बाद, भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ दिया था। इस फैसले के पीछे की वजह नीतीश कुमार ने सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई बताया था। इस टूट के बाद जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन का ऐलान किया था और राज्य के सत्ता में वापसी भी की थी। हालांकि, साल 2017 में नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन तोड़ते हुए फिर से भाजपा के साथ हाथ मिलाया, इसे बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना गया। भाजपा और जदयू ने मिलकर सरकार बनाई और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

 साल 2022 में भी बीजेपी से अलग हुए थे सीएम नीतीश

इसके बाद नीतीश कुमार ने अगस्त 2022 में फिर गठबंधन तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी से किनारा कर लिया। नीतीश कुमार ने इसे भाजपा की “साजिश और दबाव की राजनीति” बताया। इसके बाद जदयू ने आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई। बिहार की राजनीति में भाजपा और जदयू का गठबंधन कई बार बना और टूटा। हालांकि अभी बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन वाली सरकार चल रही है।

Nitish kumar blow to pm modi and nda jdu withdraws support from manipur n biren singh government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2025 | 05:12 PM

Topics:  

  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.