-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Nitish Kumar Blow To Pm Modi And Nda Jdu Withdraws Support From Manipur N Biren Singh Government
NDA को नीतीश कुमार ने दिया बड़ा झटका! जदयू ने इस राज्य के BJP सरकार से वापस लिया समर्थन
- Written By: मनोज आर्या
गौरतलब है कि लंबे समय से बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा रहे नीतीश कुमार ने पहली बार 2013 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के बाद, भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ दिया था।

नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार, (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: जनता दल यूनाइडेट (जदयू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार (22, जनवरी 2025) को बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, उनकी पार्टी ने मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा कर दी है। सीएम एन बिरेन सिंह के नेतृत्व में मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जदयू ने औपचारिक रूप से मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। अब जेडीयू ने भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हुए राज्यपाल को औपचारिक पत्र सौंपा है।
बता दें कि जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के बीच साल 2022 से गठबंधन था, लेकिन, अब नीतीश कुमार की पार्टी ने सत्ता में काबिज सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। 2022 विधानसभा चुनाव में मणिपुर में जदयू के छह में से पांच विधायकों ने भाजपा सरकार को अपना समर्थन दिया था। जिससे भाजपा सरकार की स्थिती काफी मजबूत हो गई थी।
जदयू के जाने से सरकार पर कोई असर नहीं
बता दें कि जनता दल यूनाइटेड के समर्थन लेने के बावजूद भी मणिपुर की वर्तमान सरकार पर कोई असन नहीं पड़ने वाला है। मणिपुर में बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की स्थिरता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यहां राज्य की विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में मजबूती से बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
NDA से फिर हुआ नीतीश का मोहभंग! मोदी सरकार ने दी थी ये बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व सीएम ने सामने से क्यों ठुकराया?
नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
नीतीश कुमार का डोलने लगा मन…भरत तिवारी विवाद के बीच BJP को देंगे गच्चा? RJD नेता की पोस्ट से सियासी हलचल तेज
2013 में एनडीए से अलग हुए थे नीतीश कुमार
गौरतलब है कि लंबे समय से बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा रहे नीतीश कुमार ने पहली बार 2013 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के बाद, भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ दिया था। इस फैसले के पीछे की वजह नीतीश कुमार ने सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई बताया था। इस टूट के बाद जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन का ऐलान किया था और राज्य के सत्ता में वापसी भी की थी। हालांकि, साल 2017 में नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन तोड़ते हुए फिर से भाजपा के साथ हाथ मिलाया, इसे बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना गया। भाजपा और जदयू ने मिलकर सरकार बनाई और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
साल 2022 में भी बीजेपी से अलग हुए थे सीएम नीतीश
इसके बाद नीतीश कुमार ने अगस्त 2022 में फिर गठबंधन तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी से किनारा कर लिया। नीतीश कुमार ने इसे भाजपा की “साजिश और दबाव की राजनीति” बताया। इसके बाद जदयू ने आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई। बिहार की राजनीति में भाजपा और जदयू का गठबंधन कई बार बना और टूटा। हालांकि अभी बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन वाली सरकार चल रही है।
Nitish kumar blow to pm modi and nda jdu withdraws support from manipur n biren singh government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान क्यों दिखा रहा है आक्रामक तेवर? जानिए पूरी कहानी
Jul 03, 2026 | 12:10 PMनौकरी करने वालों के लिए जरूरी खबर, PF से जुड़े नियम जानना है बेहद जरूरी
Jul 03, 2026 | 12:08 PMअमित शाह के आवास पर 3 घंटे चली बैठक! मोदी कैबिनेट में होने जा रहा है अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल?
Jul 03, 2026 | 12:07 PMनागरिकों की समस्याए सबसे पहले…अमरावती मनपा समीक्षक बैठक में महापौर श्रीचंद ने दिखाई सख्ती
Jul 03, 2026 | 12:03 PMतुलजापुर भवानी मंदिर में एक और बड़ा घोटाला: देवी की 4,121 एकड़ जमीन निजी हाथों में सौंपने का आरोप, जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 11:59 AMभोपाल में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पूर्व डीजीपी के इशारे पर वार कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Jul 03, 2026 | 11:58 AMजर्मनी में नौकरी के नियमों में बड़ा फेरबदल! बीमार होने पर पहले दिन से सर्टिफिकेट जरूरी, बढ़ेगी लोगों की टेंशन
Jul 03, 2026 | 11:48 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














