Mumbai-Goa Highway: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कब शुरू होगा मुंबई-गोवा हाईवे, टोल को लेकर कही ये बड़ी बात
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग जल्द पूरा हो जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों और कोंकण जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो वर्षों से गड्ढों वाली सड़कों से जूझ रहे हैं।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई-गोवा हाईवे का काम जून तक पूरा होगा (कॉन्सेप्ट फोटो)
मुंबई: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दादर क्षेत्र में सामाजिक संगठन अमर हिंद मंडल द्वारा आयोजित ‘वसंत व्याख्यानमाला’ में पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए मुंबई-गोवा राजमार्ग और टोल को लेकर अहम जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग जल्द शुरू होगा। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं नई टोल नीति को लेकर भी मंत्री ने एक बड़ी बता कही है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग इस साल जून तक पूरा हो जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों और कोंकण जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो वर्षों से गड्ढों वाली सड़कों से जूझ रहे हैं। मुंबई और गोवा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से इन स्थानों के बीच यात्रा का समय कम होने तथा कोंकण क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने सोमवार को मुंबई के एक कार्यक्रम में यह भी दोहराया कि जल्द ही देश भर में भौतिक टोल बूथ हटा दिए जाएंगे और केंद्र एक नई टोल नीति लेकर आएगा। देश के बुनियादी ढांचे के भविष्य पर विश्वास व्यक्त करते हुए गडकरी ने कहा कि अगले दो वर्षों में भारत का सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका से बेहतर होगा।
सम्बंधित ख़बरें
झुलसते नागपुर पर मेहरबान मौसम, नौतपा के छठे दिन तापमान में 3 डिग्री गिरावट; शाम की बारिश ने बदली फिजा
चंद्रपुर में कलयुगी मां ने 2 लाख में बेचे अपने ही मासूम बच्चे, नवजात को बेचने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार
मराठा आरक्षण पर सरकार झुकी, मांगें माने जाने के बाद मनोज जरांगे ने खत्म की भूख हड़ताल
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
जून तक हो जाएगा 100 प्रतिशत काम पूरा
गडकरी ने राजमार्ग को पूरा करने में आने वाली कई चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग को लेकर कई कठिनाइयां थीं लेकिन चिंता न करें। हम इस जून तक सड़क का 100 प्रतिशत काम पूरा कर लेंगे।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
गडकरी ने भूमि अधिग्रहण में देरी के लिए कानूनी विवादों तथा आंतरिक संघर्षों को मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा भाइयों के बीच झगड़े थे, अदालतों में मामले थे और भूमि के लिए मुआवजा देने में अंतहीन जटिलताएं थीं। अब वे मुद्दे सुलझ गए हैं और मुंबई-गोवा राजमार्ग पर काम ने गति पकड़ ली है।
केंद्र सरकार जल्द ही एक नई टोल नीति पेश करेगी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जल्द ही पूरे देश में भौतिक टोल बूथ हटाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही एक नई टोल नीति पेश करेगी। मैं अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा, लेकिन अगले 15 दिन में एक नई नीति की घोषणा की जाएगी। इसके लागू होने के बाद, किसी के पास टोल के बारे में शिकायत करने का कोई कारण नहीं बचेगा।
