पंजाब में बढ़ते हिंसक घटना पर भड़के नितिन गडकरी, पत्र लिखकर सीएम भगवंत मान को दी चेतावनी

नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो एनएचएआई की आठ परियोजनाएं रद्द कर दी जाएंगी।
Nitin Gadkari
नितिन गडकरी (सोर्स:- सोशल मीडिया)
Updated on

नई दिल्ली: देश के बेबाक नेता माने जाने वाले केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पंजाब की कानून व्यव्स्था से नाखुश दिख रहे है। जिसको लेकर गडकरी ने अपनी नारजगी व्यक्त की है। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर भगवंत सरकार को चेतावनी दी है।

नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो एनएचएआई की आठ परियोजनाएं रद्द कर दी जाएंगी। इसके साथ ही नितिन गडकरी ने अपने पत्र में भूमि अधिग्रहण का मुद्दा भी उठाया है। इसके अलावा उन्होंने इस पत्र के साथ सबूत के तौर पर हमले की तस्वीरें भी भेजी हैं।

भगवंत सरकार को दी चेतावनी

कानून व्यवस्था से नाराज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकर ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को सीधे हस्तक्षेप करने की जरूरत है। ऐसे में अनुरोध है कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने यह चेतावनी पत्र दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर हो रही हिंसक घटनाओं को देखते हुए लिखा है।

पंजाब सरकार पर भड़के गडकरी

पंजाब में हिंसक घटनाओं को लेकर गडकरी ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है, बल्कि स्थिति और खराब हो गई है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लंबित मुद्दों के कारण कई जगहों पर ठेकेदारों को निशाना बनाया जाता है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आठ हाईवे परियोजनाओं को रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। एनएचएआई पहले ही भूमि उपलब्ध न होने के कारण तीन हाईवे परियोजनाओं को रद्द कर चुका है।

Navbharat Live
navbharatlive.com