- Hindi News »
- India »
- Newborn Baby Girl Rescued From Garbage Dump In Delhi
दिल्ली में कूड़े के ढेर से बचाई गई नवजात बच्ची
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo: @ANI/ Twitter
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में कूड़े के ढेर से एक नवजात बच्ची को बचाया गया और उसका यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल की ओर से जारी एक वक्तव्य में शनिवार को यह जानकारी दी गई। बच्ची बाहर खुले में बारिश में भीग रही थी और उसकी गर्भनाल भी नहीं काटी गई थी।
संत कुंज में फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची बेहद कमजोर और हाइपोथर्मिक अवस्था में थी। उसका अभी इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची को यहां रजोकरी गांव में हरिजन बस्ती से खोजा गया और स्थानीय पुलिस ने उसे अस्पताल की आपातकालीन इकाई में इलाज के लिए भर्ती कराया। अस्पताल ने कहा कि दो राहगीरों ने बच्ची का पता लगाया और पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
अस्पताल के मुताबिक बच्ची अभी गंभीर स्थिति में नवजात गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती है और किसी अतिरिक्त या अंतर्निहित चिकित्सा स्थिति के लिए चिकित्सकों द्वारा उसका आकलन किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! रिलीज से पहले ही लाखों टिकट बिके, पेड प्रीव्यू में टूट सकते हैं कई रिकॉर्ड
मुंबई के ऐतिहासिक सीएसएमटी की सफाई शुरू, सैंड क्लीनिंग तकनीक से हटाई जा रही कालिख
एमपी में कमर्शियल LPG सप्लाई पर रोक: होटल और मॉल को अब नहीं मिलेगा बल्क गैस कनेक्शन, जानें क्या है नया आदेश?
Wedding Glow: शादी में बचे हैं कुछ ही दिन और चेहरे पर है जिद्दी टैनिंग? बस आजमाएं ये 3 घरेलू नुस्खे
A newborn baby girl was rescued from a garbage dump in Harijan Basti, Rajokri village in Delhi and police shifted her to the emergency unit, in Fortis Hospital for treatment. pic.twitter.com/07ohxbOX2o — ANI (@ANI) October 8, 2022
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजकर 12 मिनट पर पुलिस को रजोकरी बस स्टैंड पर कूड़े में पड़ी एक बच्ची के मिलने की सूचना मिली थी। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मनोज सी के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंची और फोन करने वाले से मिली, जिसने बताया कि उसने करीब तीन दिन की एक नवजात बच्ची को अपने घर के पास कूड़े के ढेर में पड़ा देखा। उसने पुलिस को फोन किया और कहा कि बारिश होने के कारण वह बच्ची को अपने घर ले गया।
पुलिस उपायुक्त के मुताबिक इसके बाद बच्ची को पुलिस को सौंप दिया गया और फोर्टिस अस्पताल, वसंत कुंज ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है और उसकी सेहत स्थिर है। कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। डॉ राहुल नागपाल, निदेशक और विभागाध्यक्ष, बाल रोग, फोर्टिस अस्पताल के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम बच्ची के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
Newborn baby girl rescued from garbage dump in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! रिलीज से पहले ही लाखों टिकट बिके, पेड प्रीव्यू में टूट सकते हैं कई रिकॉर्ड
Mar 11, 2026 | 12:09 PMमुंबई के ऐतिहासिक सीएसएमटी की सफाई शुरू, सैंड क्लीनिंग तकनीक से हटाई जा रही कालिख
Mar 11, 2026 | 12:06 PMएमपी में कमर्शियल LPG सप्लाई पर रोक: होटल और मॉल को अब नहीं मिलेगा बल्क गैस कनेक्शन, जानें क्या है नया आदेश?
Mar 11, 2026 | 12:05 PMWedding Glow: शादी में बचे हैं कुछ ही दिन और चेहरे पर है जिद्दी टैनिंग? बस आजमाएं ये 3 घरेलू नुस्खे
Mar 11, 2026 | 12:00 PMLok Adalat 2026: ट्रैफिक चालान निपटाने के लिए साथ रखें यह जरूरी कागज, वरना काम रुक जाएगा
Mar 11, 2026 | 12:00 PMNashik MHADA Housing Scam: 150 करोड़ के घोटाले में कौन छिपा रहा है बिल्डरों का नाम? बड़े अधिकारी शामिल!
Mar 11, 2026 | 12:00 PMवेस्ट से वेल्थ की ओर नागपुर! बायो-सीएनजी और आरडीएफ निर्माण से बदलेगा भांडेवाड़ी का चेहरा, जानें पूरा प्लान
Mar 11, 2026 | 11:58 AMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM










