-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Nehru Did Not Spare Even Gandhi In Intellectual Debate Claim Made In The Book Controversy May Increase
‘नेहरू ने बौद्धिक वाद-विवाद में गांधी को भी नहीं बख्शा’; किताब में किया दावा, बढ़ सकता है विवाद
- Written By: रवि शुक्ला

नयी दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू, अपने राजनीतिक विरोधियों और सहयोगियों से चर्चा में अक्सर अपनी बात को सही साबित करने के लिए लड़ते थे, इस प्रक्रिया में अपने विचारों को स्पष्ट और संरचित करते थे और इस बौद्धिक लड़ाई में उन्होंने महात्मा गांधी को भी नहीं बख्शा था। यह बात एक नई किताब में कही गई है।
‘नेहरू: द डिबेस्ट्स दैट डिफाइंड इंडिया’ में त्रिपुरदमन सिंह और अदील हुसैन कहते हैं कि नेहरू ने उन राजनीतिक और बौद्धिक हस्तियों के साथ मंच साझा किया जो खुद को उनका प्रतिद्वंद्वी नहीं तो उनके बराबर और समकक्ष जरूर मानते थे और नेहरू ने सार्वजनिक क्षेत्र में उनके खिलाफ खुद को दृढ़ता से रखा।
उन्होंने दलील दी कि विचारों के इस क्षेत्र में नेहरू को न सिर्फ ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के मोहम्मद अली जिन्ना, और हिंदू महासभा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे राजनीतिक विरोधियों का सामना करना पड़ा, बल्कि कांग्रेस नेता सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे सहयोगियों का भी सामना करना पड़ा। पटेल के साथ नेहरू की अक्सर असहमति रहती थी।
सम्बंधित ख़बरें
1 अगस्त का इतिहास : असहयोग आंदोलन: छात्रों, वकीलों और श्रमिकों ने मिलकर दी अंग्रेजों को चुनौती
31 जुलाई का इतिहास : साबरमती आश्रम से लिखी गई आजादी की कहानी, क्यों है आज का खास दिन?
‘पर्सनैलिटीज एंड लेजेंड्स ऑफ जम्मू-कश्मीर’ किताब पर मचा बवाल; पुलिस ने शुरू की बड़ी कार्रवाई
NCERT किताब में आपातकाल चैप्टर पर घमासान, BJP प्रवक्ता ने कांग्रेस को घेरा; बोले- यह लोकतंत्र का काला अध्याय
पुस्तक के मुताबिक, “ यह एक चुनौती थी जिसे नेहरू ने उत्साह से लिया। उनके साथ संवाद में, बहस में, चर्चा में, और उनको प्रभावित करने की कोशिश में नेहरू अपनी बात के लिए लड़े और इस प्रक्रिया में अपने विचार स्पष्ट और संरचित तरीके से रखे।” किताब कहती है, “इस बौद्धिक लड़ाई में नेहरू ने महात्मा गांधी तक को नहीं बख्शा, हालांकि वह अपने मार्गदर्शक के साथ सार्वजनिक तौर पर खुले टकराव से बचे। ”
गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन को लेकर नेहरू से बहस के बाद एक बार वायसरॉय लॉर्ड लिनलिथगो से कहा था कि नेहरू के पास दिनों तक बहस करने की क्षमता है। किताब कहती है, “ इस तरीके से दक्षिण एशिया के इतिहास के कुछ अति गंभीर सवालों पर चर्चा की गई है,जिनमें से कई अब भी अनसुलझे हैं और सामयिक दुनिया को परेशान कर रहे हैं। मिसाल के तौर पर मुस्लिम प्रतिनिधित्व, सार्वजनिक जीवन में धर्म की भूमिका, मौलिक अधिकारों की पवित्रता और उल्लंघन या पाकिस्तान और चीन के साथ भारत के संबंधों के बारे में नेहरू के प्रश्न।”
लेखकों के मुताबिक, इस तरह के वाद विवाद अक्सर भाषणों, पत्राचार व लेखों के जरिए सीधे और खुले तौर पर होते थे, वैचारिक असहमती रखी जाती थीं, राजनीतिक निष्ठाएं बनाई जाती थी और जनता की राय को सांचे में ढाला जाता था। ये बेहद अहम चर्चाएं राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रभावित होती थी और स्थायी प्रभाव उत्पन्न करती थी।
इस किताब में नेहरू की चार अहम चर्चाओं को शामिल किया गया है। ये चर्चाएं नेहरू ने शायर व दार्शनिक मोहम्मद इकबाल, जिन्ना, पटेल और मुखर्जी के साथ की थी। यह किताब ‘हार्पर कॉलिन्स इंडिया’ ने प्रकाशित की है।(एजेंसी)
Nehru did not spare even gandhi in intellectual debate claim made in the book controversy may increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 02:12 PMKangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
Aug 03, 2026 | 02:09 PMपूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Aug 03, 2026 | 02:05 PMबेसा नगर पंचायत में PWD की बड़ी लापरवाही: जानलेवा गड्ढों से बेहाल सड़कें, हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक
Aug 03, 2026 | 02:02 PMBreastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Aug 03, 2026 | 02:01 PMअभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
Aug 03, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
Aug 03, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














