Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Explainer: डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में वो 5 बड़े छेद; जहां से बाहर आ जाता है पेपर

NEET-UG 2026 Paper Cancelled: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। हालांकि, पेपर लीक के खिलाफ पूरे देश के छात्रों में गुस्सा है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 19, 2026 | 03:46 PM

नीट यूजी 2026 पेपर लीक, (कॉन्सेप्ट फोटो-AI)

Follow Us
Follow Us:

NEET-UG 2026 Paper Leak Case: पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। 3 मई, 2026 को हुए इस परीक्षा में कुल 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा रद्द करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा कि अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। जिसके लिए नई तारीख बाद में जारी की जाएगी।

पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा देखते हुए केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंप दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सवाल पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

NEET पेपर लीक पर NTA के फैसले

  1. NEET-UG एग्जाम दोबारा होगा।
  2. छात्रों को फिर से आवेदन नहीं करना होगा।
  3. कोई एक्स्ट्रा एग्जाम फीस नहीं लगेगा।
  4. पहले से जमा फीस वापस होगा।
  5. जल्द नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
  6. परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं होगा।

पेपर लीक के वो 5 बड़े कारण

पेपर लीक मामले पर बयान देते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के डीजी अभिषेक सिंह ने कहा कि पर्चा लीक मामले के आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी को 6-8 दिनों के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, मुख्य सवाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि वो कारण है, जिससे की हर बार नीट जैसी परीक्षा के पेपर लीक हो जा रहे हैं। आइए उन 5 बड़े कारणों को समझते हैं, जिस स्तर पर पेपर लीक जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

मां मुझे माफ करना…वीडियो बनाकर NEET छात्र ने की आत्महत्या, कहा- अगले जन्म में फिर तुम्हारी कोख से जन्म लूंगा

Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका

छात्रों का इंतजार खत्म! CUET UG 2026 Result जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नवभारत विशेष: सुरक्षा या दहशत? NEET परीक्षा के सख्त नियमों पर उठे सवाल, आखिर कहां बिगड़ा संतुलन?

(पेपर लीक के वो 5 बड़े कारण)

1. प्रिंटिंग प्रेस और लॉजिस्टिक्स की चूक

देश में किसी भी परीक्षा के पेपर लीक होने की सबसे बड़ी संभावना प्रिंटिंग प्रेस से ही शुरू हो जाती है। पेपर प्रिंटिंग की प्रक्रिया में कई कर्मचारी काम करते हैं। इस स्तर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का अच्छे से पालन न करना पेपर लीक का एक कारण हैं। इसके साथ ही प्रेस से एग्जाम सेंटर्स तक ले जाने के दौरान जीपीएस सिस्टम के जरिए सही से ट्रैकिंग न होना या सुरक्षा गार्ड्स की मिलीभगत एक बड़ा लीकेज पॉइंट बन जाता है।

2. पेपर सेटर्स और कोचिंग का रोल

नीट जैसे एग्जाम के प्रश्न पत्र तैयार करने वाले एक्सपर्ट का पैनल बेहद सीक्रेट होता है। इसके बावजूद भी इस प्रक्रिया में शामिल कोई भी शख्स किसी कोचिंग या सॉल्वर गैंग के संपर्क में आ जाए, तो पेपर लीक होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार इसी लेवल पर पेपर लीक हो चुके हैं। डिजिटल वर्ल्ड में ‘डार्क वेब’ के जरिए भी ऐसी सूचनाएं बेची जा सकती हैं।

3. परीक्षा केंद्र और ‘इंसाइडर’ की भूमिका

नीट से पहले देश में कई तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जिसके बाद उसे रद्द करना पड़ता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि प्राइवेट स्कूल या दूर-दराज के एग्जाम सेंटर्स पर पर्यवेक्षक या सेंटर स्टाफ सॉल्वर गैंग का हिस्सा होते हैं। वे परीक्षा शुरू होने से 30-45 मिनट पहले जब पेपर की सील खुलती है, उस समय वे मोबाइल से फोटो खींचकर बाहर भेज देते हैं। यहीं से सॉल्वर गैंग का काम शुरू होता है और वे उत्तर तैयार कर अभ्यर्थियों तक पहुंचाते हैं।

4. रिमोट एक्सेस और हैकिंग बड़ी चुनौती

ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन परीक्षाओं में गड़बड़ी भी सवालों के घेरे में हैं। ऑनलाइन परीक्षाओं में ‘रिमोट एक्सेस’ सॉफ्टवेयर को एक्सपर्ट एक बड़ा खतरा मान रहे हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि सॉल्वर गैंग परीक्षार्थियों के कंप्यूटर का कंट्रोल बाहर से ले लेते हैं। इसके अलावा, सर्वर हैक करना या एग्जाम सेंट्रर्स के लोकल नेटवर्क (LAN) में सेंध लगाकर डेटा चोरी करना इस तरह के आपराधों के लिए एक बड़ा हथियार साबित हो सकता है।

5. सॉल्वर गैंग और बायोमेट्रिक का खेल

कैंडिडेट के बदले किसी और का परीक्षा में शामिल होना भी सुरक्षा चक्र में एक बड़ा छेद है। बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य होने के बावजूद भी हाई-टेक सॉल्वर गैंग सिलिकॉन के नकली अंगूठे या फोटो एडिटिंग के जरिए इस सिस्टम को चकमा देने की कोशिश करते हैं। अगर आधार वेरिफिकेशन और फिजिकल चेकिंग में ढील दी जाए, तो असली अपराधी की जगह ‘सॉल्वर’ अंदर पहुंच जाता है।

यह भी पढ़ें: यह केवल नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध…NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी

राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना

नीट परीक्षा रद्द होने की घोषणा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीट एग्जाम रद्द हो गया। 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों के भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। प्रधानमंत्री का अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।

Neet ug 2026 paper cancelled 5 major reason behind paper leak in india explainer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 06:25 PM

Topics:  

  • NEET Paper Leak
  • NEET UG Exam
  • NTA
  • Paper Leak

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.