छात्रों का इंतजार खत्म! CUET UG 2026 Result जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CUET UG Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इससे पहले सोमवार देर शाम फाइनल आंसर-की जारी की गई थी।
- Written By: दिव्या सिंह
CUET UG 2026 का रिजल्ट घोषित (सोर्स- AI)
CUET UG Result 2026 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर-की जारी होने के एक दिन बाद परिणाम घोषित किए गए हैं। CUET UG स्कोर के आधार पर देशभर के 47 से अधिक केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। अब विभिन्न विश्वविद्यालय जल्द ही अपनी काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया शुरू करेंगे।
CUET UG 2026 के स्कोर के आधार पर देशभर के 47 से अधिक विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालयों द्वारा काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने की संभावना है।
ऐसे चेक करें CUET UG 2026 Result
- सबसे पहलेआधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे CUET UG Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- नया वेब पेज खुलेगा. उसमें अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
- कैप्चा भरकर सबमिट करें.
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखना चाहिए.
- स्कोरकार्ड में मिलेगी यह जानकारी
CUET UG 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, विषयवार अंक, पर्सेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और योग्यता संबंधी जानकारी दर्ज होगी। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो अभ्यर्थियों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: सिर्फ कड़ी सजा नहीं, परीक्षा व्यवस्था में सुधार भी जरूरी; नया विधेयक क्या कहता है?
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
NEET पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 360 गवाह-422 सबूतों के साथ 13 आरोपियों पर चार्जशीट, आज होगी सुनवाई
NTA CSIR NET Answer Key 2026: जल्द जारी होगी CSIR नेट परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे कर सकेंगे चेक
क्या रही मार्किंग स्कीम?
CUET UG 2026 कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय (MCQ) परीक्षा थी। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए गए, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू की गई। बिना उत्तर वाले प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया गया। यदि किसी प्रश्न में त्रुटि पाई जाती है और उसे हटाया जाता है, तो निर्धारित नियमों के तहत पात्र उम्मीदवारों को उसका लाभ प्रदान किया जाता है।
11 मई से 7 जून तक हुई थी परीक्षा
CUET UG 2026 का आयोजन मूल रूप से 11 मई से 31 मई के बीच निर्धारित था। हालांकि, बकरीद के कारण 28 मई की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी, जिसे बाद में 6 और 7 जून को आयोजित किया गया। परीक्षा का आयोजन भारत और विदेश के कुल 321 शहरों में किया गया था। इस वर्ष परीक्षा में कुल 37 विषय शामिल थे, जिनमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन-विशिष्ट विषय और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) शामिल थे।
ये भी पढ़ें- CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
NTA ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर-की, प्रश्नपत्र और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी किए थे। उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई, जिसके आधार पर अब परिणाम घोषित किए गए हैं।
