Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IIT खड़गपुर में सड़क पर उतरे सैकड़ों प्रोफेसर, जानें क्या है मामला

IIT खड़गपुर शिक्षक संघ (IITTA) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को एक लेटर लिखा था। इसमें निदेशक वीके तिवारी पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने तथा मनमाने ढंग से भर्ती करने सहित कई आरोप लगाए गए थे।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 08, 2025 | 11:49 AM

IIT खड़गपुर में सड़क पर उतरे सैकड़ों प्रोफेसर, जानें क्या है मामला

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के लगभग 100 प्रोफेसर निदेशक के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। प्रोफेसरों ने निदेशक पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने, मनमाने तरीके से नियुक्तियां करने और परिसर में एक अस्पताल बनाने में विफल रहने जैसे कई आरोप लगाए हैं। विवाद के बीच कॉलेज प्रशासन ने 3 विभागाध्यक्ष को बदल दिया है तथा 80 से अधिक प्रोफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस विवाद की शुरुआत इस साल सितंबर में हुई थी। तब IIT खड़गपुर शिक्षक संघ (IITTA) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को एक लेटर लिखा था। इसमें निदेशक वीके तिवारी पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने तथा मनमाने ढंग से भर्ती करने सहित कई आरोप लगाए गए थे। इस पत्र के माध्यम से शिक्षा मंत्रालय से आग्रह किया था कि तिवारी की जगह ‘उच्च शैक्षणिक स्तर के साथ-साथ समावेशी शासन का अभ्यास करने का अनुभव’ रखने वाले किसी अन्य व्यक्ति को निदेशक नियुक्त करे।

कारण बताओ नोटिस जारी

पत्र के बाद प्रशासन ने IITTA के अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा। ऐसा न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। IITTA ने जवाब देने के लिए एक महीने का वक्त मांगा। इस बीच 86 संकाय सदस्यों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर पदाधिकारियों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को वापस लेने की मांग की। प्रशासन ने पदाधिकारियों का नोटिस वापस लेने की जगह 86 संकाय सदस्यों को भी नोटिस जारी कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

आईआईटी बॉम्बे-कोलंबिया यूनिवर्सिटी की साझेदारी, मैन्युफैक्चरिंग के लिए बनेगा नया एआई सेंटर

IIT, NIT और IIIT के लिए जेईई मेन एग्जाम आज से शुरू, रेस में 13 लाख स्टूडेंट, ड्रेस कोड को लेकर हुआ बड़ा बदलाव

IIT दिल्ली से जुड़ने का सुनहरा अवसर! अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

IIT कानपुर के 2000 बैच की ‘महा गुरुदक्षिणा’: करेंगे 100 करोड़ का रिकॉर्ड दान, इन पैसों से क्या होगा?

बता दें कि 4 दिसंबर को प्रशासन ने गणित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बायोसाइंस तथा बायोटेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्षों को भी बदल दिया। आधिकारिक नोटिस में तीनों को पद से हटाने कीवजह भी नहीं बताई गई। ये तीनों उन 86 लोगों में शामिल थे, जिन्होंने नोटिस वापस लेने के लिए ज्ञापन दिया था।

देश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रोफेसर कर रहे विरोध प्रदर्शन

4 और 5 दिसंबर को संकाय सदस्यों ने परिसर में मौन विरोध प्रदर्शन किया तथा मार्च भी निकाला। संकाय सदस्य अब आंदोलन को और तेज करने के लिए विरोध प्रदर्शन सड़क पर ले जाने और प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का प्लान बना रहे हैं।

देश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Nearly 100 faculty at iit kharagpur protest as rift with director deepens kolkata news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2024 | 05:01 PM

Topics:  

  • IIT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.