झारखंड में भाजपा व सहयोगी दलों में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, AJSU-10, JDU-2 और LJP-1 सीट पर लड़ेगी चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और सहयोगी दलों में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। रांची भाजपा कार्यालय पर इसकी जानकारी NDA के नेताओं ने दी।
- Written By: Saurabh Pal
शिवराज सिंह चौहान और सुदेश महतो( फोटो-सोर्स सोशल मीडिया)
रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए NDA में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग हो गई है। 2019 के विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ी आजसू भी इस बार NDA में शामिल है। शुक्रवार को रांची के भाजपा कार्यालय पर भाजपा और आजसू ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर सीट बंटवारे की जानकारी दी। झारखंड में NDA के अंदर बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री व झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सूबे में NDA गठबंधन की सरकार बनेगी। अच्छे माहौल में सीट शेयरिंग हुई है। सभी दल सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से खुश हैं। वहीं इस मौके पर सीएम हिमंता बिस्व सरमा, झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Jaipur: RSS के स्वयंसेवकों पर चाक़ूबाज़ी में 8 घायल, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी
भाजपा नेता टाइगर अनिल महतो की हत्या के विरोध में आज रांची बंद, कई स्कूलों में छुट्टी
Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …
‘कुशासन की जिम्मेदार सरकार को उखाड़ फेकेंगे’
वहीं असम के सीएम ने कहा कि राज्य में ‘कुशासन’ के लिए जिम्मेदार ‘इंडिया’ गठबंधन को उखाड़ फेंका जाएगा। ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दल शामिल हैं। झारखंड में वर्तमान में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार है, जिसके मुखिया हेमंत सोरेन हैं। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने दावा किया कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के शासन के दौरान भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है, जिससे समाज के सभी वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं।
JDU, LJP और AJSU को ये सीटें मिली
नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान के एलजेपी (रामविलास) को चतरा सीट मिली है। वहीं आजसू की 10 सीटों में सिल्ली, जुगसलाई, गोमिया, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़, ईचागढ़, मांडू, डुमरी और मनोहर गढ़ की सीट शामिल हैं।
झारखंड का चुनावी कार्यक्रम
गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं दूसरे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। 23 नवंबर को चुनावी परिणाम आएंगे।
