Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा नेता टाइगर अनिल महतो की हत्या के विरोध में आज रांची बंद, कई स्कूलों में छुट्‌टी

झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता की हत्या के विरोध में भाजपा राज्य की राजधानी में उनके द्वारा आहूत नौ घंटे का बंद शुरू हो गया।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 27, 2025 | 12:13 PM

अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता की हत्या के विरोध में भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी और अन्य संगठनों के समर्थक बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतर आए तथा राज्य की राजधानी में उनके द्वारा आहूत नौ घंटे का बंद शुरू हो गया।

जानकारी दें कि, भाजपा के रांची ग्रामीण जिला महासचिव अनिल महतो टाइगर की बुधवार को दिनदहाड़े रांची में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह पूर्व जिला परिषद सदस्य भी थे। पार्टी के झंडे थामे कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही रांची के हरमू, धुर्वा और पिस्का मोड़ सहित विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन किया।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

विपक्ष के सवालों के बीच दुनिया को ‘इलेक्शन’ कराने का पाठ पढ़ाएगा ECI, भारत मंडपम में लगेगी क्लास

गढ़वा में सच की कीमत: ‘कन्या विवाह विकास योजना’ के घोटाले का पर्दाफाश करने वाले पत्रकार पर हमला

संभल में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी मस्जिद पर प्रशासन का सख्त निर्देश, 15 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

‘कितनी मस्जिदें गिराओगे?’ फैज-ए-इलाही के पास अतिक्रमण अभियान पर भड़के इमरान, सरकार की कमजोरी पर सवाल

#WATCH | Jharkhand | BJP leaders hold protest against the murder of BJP leader Anil Tiger in Ranchi, put under preventive detention by police SP City-Ranchi Raj Kumar Mehta says,” We are trying to restore normalcy and open the shops here as implementing a ‘Bandh’ is not a… pic.twitter.com/pAZc8uUXyv — ANI (@ANI) March 27, 2025

इस हत्या के विरोध में भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया। वहीं एसपी सिटी-रांची राज कुमार मेहता कहते हैं, “हम यहां सामान्य स्थिति बहाल करने और दुकानें खोलने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि ‘बंद’ लागू करना कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है।”

इस बाबत पार्टी प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा, ‘‘हमने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अनिल महतो टाइगर की हत्या के विरोध में शाम पांच बजे तक नौ घंटे के बंद का आह्वान किया है।” झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा, केंद्रीय सरना समिति और कुछ अन्य संगठनों ने भी बंद को समर्थन दिया है।

#WATCH | Jharkhand | Union MoS Defence Sanjay Seth, along with BJP leaders and workers, holds protest against the murder of BJP leader Anil Tiger in Ranchi He says, “I, as a public representative, cannot be a mute spectator. Ranchi has become a capital of crime. The rule of law… pic.twitter.com/kMjRsbE45x — ANI (@ANI) March 27, 2025

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होने कहा कि, “मैं एक जन प्रतिनिधि होने के नाते मूकदर्शक नहीं रह सकता। रांची अपराध की राजधानी बन गई है। हेमंत सोरेन की सरकार में कानून का शासन ध्वस्त हो गया है। यह जंगल राज है। मैं कहता हूं कि यहां ‘योगी’ मॉडल लागू होना चाहिए। सुबह यहां के DSP मेरे आवास पर आए। मुझे सुरक्षा की जरूरत नहीं है या गेस्ट हाउस में मुझे बैठने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं एक जन प्रतिनिधि हूं।”

बंद के मद्देनजर आज शहर के अधिकतर स्कूल बंद रहे। सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या भी अन्य दिनों की तुलना में कम रही। रांची प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है तथा प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद रखने की अपील की है।

Ranchi bandh today in protest against the murder of bjp leader tiger anil mahato holiday in many schools

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 11:29 AM

Topics:  

  • AJSU Party
  • Jharkhand News
  • Latest Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.