क्या शिंदे गुट में शामिल होंगे NCP नेता अजित पवार? पहुंचे राजभवन CM भी मौजूद, मिल सकती है बड़ी पदवी
- Written By: साक्षी सिंह
ANI Photo
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में एक बार फिर से उथल- पुथल मची हुई है। एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) का शिंदे गुट (Shinde party) में शामिल होने की खबर सामने आ रही है। अजीत पवार आज राजभवन पहुंचे हैं। उनके थोड़ी ही देर बाद सीएम भी वहां पहुंच गए। ऐसे में कयास यही लगाया जा रहा कि अजीत पवार शिंदे गुट में शामिल होंगे।
#WATCH महाराष्ट्र: एनसीपी नेता अजित पवार अन्य पार्टी नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे। pic.twitter.com/n1AZNyZxjZ — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राजभवन पुहंचे जहां एनसीपी नेता अजित पवार और अन्य एनसीपी नेता के साथ मौजूद हूं। महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत भी राज भवन पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि अभी हम मुख्यमंत्री के साथ राजभवन में जा रहे हैं। बाहर आने के बाद बताएंगे की हमारे साथ कौन-कौन था?
मुझे ठीक से नहीं पता कि यह बैठक क्यों बुलाई गई है लेकिन विपक्ष के नेता होने के नाते उन्हें (अजित पवार) विधायकों की बैठक बुलाने का अधिकार है। वह ऐसा नियमित रूप से करते हैं। मुझे इस बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है: एनसीपी नेता अजित पवार के आवास पर एनसीपी नेताओं की बैठक… pic.twitter.com/rBZiO1c4JZ — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
एनसीपी नेता अजित पवार के आवास पर एनसीपी नेताओं की बैठक बुलाए जाने पर NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मुझे ठीक से नहीं पता कि यह बैठक क्यों बुलाई गई है लेकिन विपक्ष के नेता होने के नाते उन्हें (अजित पवार) विधायकों की बैठक बुलाने का अधिकार है। वह ऐसा नियमित रूप से करते हैं। मुझे इस बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मनपा के मुख्य भवन में लगेगा अजीत पवार का तैलचित्र, पक्ष नेताओं की बैठक में मिली प्रस्ताव को मंजूरी
नासिक विधान परिषद चुनाव: राकांपा विधायक खोसकर का अपनी ही महायुति के उम्मीदवार दराडे पर हमला, लेटर-वॉर तेज
मुंबईः छांव फाउंडेशन का ज्ञापन, एसिड बिक्री पर सख्ती की मांग, सुनेत्रा पवार ने दिया आश्वासन
सुनेत्रा पवार का पहला जनता दरबार: अनुशासन और संवेदनशीलता का संगम, दिखी अजित पवार की झलक
बता दें, एनसीपी और प्रतिपक्ष नेता अजित पवार राजभवन पहुंचने से पहले एनसीपी नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद वह राजभवन पहुंचे। जानकारी के मुताबिक वह 30 MLA के साथ शिंदे गुट में शामिल होंगे।
