Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NCERT की नई किताब में इतिहास का नया पाठ, जानें मुगल शासकों के बारे में क्या लिखा

NCERT की आठवीं कक्षा की नयी पाठ्यपुस्तक में मुगल सम्राटों के शासनकाल का वर्णन करते हुए कहा गया है कि अकबर का शासन क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण था, जबकि बाबर एक निर्मम आक्रमणकारी था।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Aug 16, 2025 | 04:39 PM

एनसीईआरटी की पुस्तक में बदलाव (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

NCERT History Controversy: एनसीईआरटी की आठवीं कक्षा की नई सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक ने भारतीय इतिहास को देखने के नजरिए में बड़ा बदलाव कर दिया है। मुगल शासकों पर केंद्रित इस पाठ्यपुस्तक में बाबर को “निर्मम विजेता”, औरंगजेब को “धार्मिक असहिष्णु सैन्य शासक” और अकबर को “क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण” कहा गया है। नई किताब न केवल मुगलों की आलोचना करती है, बल्कि उनके विरुद्ध हुए प्रतिरोध और भारत की विविधता को भी नए दृष्टिकोण से सामने लाती है।

“एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड” नामक यह नई किताब एनसीईआरटी की नई शिक्षा रूपरेखा (NCFSE 2023) के तहत तैयार की गई है। इसमें मुगलों से लेकर मराठों और सिखों तक के शासन काल को नए संदर्भों में रखा गया है। किताब के शुरुआती खंड में छात्रों को यह समझाने की कोशिश की गई है कि अतीत के घटनाक्रमों को आज के नजरिए से देखना अनुचित है, लेकिन उन्हें निष्पक्षता से समझना जरूरी है। इतिहास के क्रूर पक्षों को सामने लाकर छात्रों में विवेकशील सोच विकसित करने का प्रयास किया गया है। नई किताब में इतिहास का दूसरा पक्ष यह ही बताता है।

बाबर से औरंगजेब तक, बदल गया विवरण
किताब में बाबर को “निर्मम आक्रमणकारी” कहा गया है, जिसने शहरों की पूरी आबादी का कत्लेआम किया। अकबर को लेकर लिखा गया है कि उन्होंने चित्तौड़गढ़ के 30,000 नागरिकों के नरसंहार का आदेश दिया और शासन में गैर-मुस्लिमों को सीमित भागीदारी दी। वहीं, औरंगजेब को मंदिर और गुरुद्वारों को नष्ट करने वाला सैन्य शासक बताया गया है, जिसने गैर-मुस्लिमों पर जजिया कर थोपा, जो “धार्मिक असहिष्णुता” और “वित्तीय दबाव” का प्रतीक था।

प्रतिरोध के नायकों को मिली नई जगह
इस पुस्तक में पहली बार रानी दुर्गावती, महाराणा प्रताप, ताराबाई, अहिल्याबाई होल्कर, शिवाजी, जाट किसानों, भीलों और अहोम राजाओं के संघर्षों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। शिवाजी को न केवल कुशल रणनीतिकार बताया गया है, बल्कि उन्हें धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण वाला शासक भी कहा गया है जिन्होंने मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया।

यह भी पढ़ें: हरदोई के चाइल्ड हॉस्पिटल में भीषण आग, दमकल टीमें मौके पर; दर्जनों बच्चे रेस्क्यू

एनसीईआरटी के मिशेल डैनिनो ने कहा कि “यह किताब किसी धर्म या वंश को शैतान बनाने के लिए नहीं, बल्कि इतिहास को संतुलन के साथ प्रस्तुत करने के लिए है।” केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने भी इसे आवश्यक करार देते हुए कहा कि “नई पीढ़ी को सच्चाई जाननी चाहिए।”

Ncert mughal history controversy class8 book changes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2025 | 06:53 PM

Topics:  

  • Indian History
  • Latest News
  • NCERT
  • New Education Policy

सम्बंधित ख़बरें

1

दिल्ली में बंदर भगाने के लिए निकली भर्ती, लंगूर की आवाज निकालना होगा, 8 घंटे की शिफ्ट में होगा काम

2

जब महिलाओं का पढ़ना था पाप, तब सावित्रीबाई फुले ने कैसे की शिक्षा की शुरुआत?

3

सत्ता में रहकर भी खाली जेब! बांग्लादेश के नेताओं की इनकम सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या कहते हैं आंकड़े

4

बिस्मिल की महफिल इंडिया टूर 2025 का दिल्ली में हुआ शानदार समापन, सूफी संगीत ने जीता लोगों का दिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.