Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्तीसगढ़: मतदान के दौरान धमतरी में CRPF टीम पर नक्सली हमला, किया IED ब्लास्ट

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Nov 17, 2023 | 12:20 PM

प्रतीकात्मक फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

धमतरी: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections) 2023 के लिए राज्य में आज  दूसरे और अंतिम चरण में 70 सीटों पर मतदान हो रहा है।  इस बीच धमतरी में सीआरपीएफ (CRPF) की टीम पर नक्सली हमला हुआ है। गस्त पर निकले CRPF और DRG की टीम पर नक्सलियों ने एक के बाद एक IED ब्लास्ट किए। इस दौरान बाइक में सवार दो CRPF जवान बाल-बाल बचे।

मौके पर मिले दो IED 

सुरक्षाबलों की टीम मतदान दल को सुरक्षा प्रदान करने निकली थी। मौके पर दो IED होने की जानकारी सामने आई है। IED नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह ब्लास्ट किया गया था। नक्सलियों के द्वारा कल ही मतदान बहिष्कार के बैनर-पोस्टर लगाए गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से तीन छात्रों की मौत, एक घायल

धमतरी में भयंकर एक्सीडेंट, 3 मजदूरों की मौत

70 सीटों पर हो रहा मतदान

बता दें कि राज्य के कुल 90 में विधानसभा सीट हैं। इसमें से 70 सीटों के लिए आज दूसरे और अंतिम चरण में मतदान हो रहा है। इससे पहले 20 सीटों पर पहले चरण में वोटिंग हो चुकी है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ था। नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

90 हजार 272 मतदान कर्मियों को तैनात

राज्य में  कुल मतदान केंद्रों में से 109 को अतिसंवेदनशील और 1670 को संवेदनशील करार दिया गया है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राज्य में कुल 90 हजार 272 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।

Naxalite attack on crpf team in dhamtari constituency during voting ied blast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2023 | 12:20 PM

Topics:  

  • Dhamtari

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.