Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से तीन छात्रों की मौत, एक घायल

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे तथा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा शवों और घायल को अस्पताल भेजा।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 06, 2025 | 01:31 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जिले के कुरूद क्षेत्र के अंतर्गत चर्रा गांव के करीब ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार मोंगरा गांव निवासी प्रीतम चंद्राकर (16), मयंक ध्रुव (16) और चर्रा गांव निवासी होनेंद्र साहू (14) की मौत हो गई तथा बानगर गांव निवासी अर्जुन यादव घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों लड़के स्कूल न जाकर प्रीतम के ट्रैक्टर में सवार होकर कुरूद गांव की ओर गए थे। ट्रैक्टर प्रीतम चला रहा था। पुलिस ने आगे बताया कि वापसी के दौरान जब वह चर्रा गांव के करीब पहुंचे तब एक तालाब के करीब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर में दबकर तीन लड़कों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे तथा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा शवों और घायल को अस्पताल भेजा। घायल अर्जुन की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतकों के गांव में सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। घटना के बाद चर्रा गांव में मातम पसरा हुआ है। बहरहाल, कुरुद पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार, कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए शव

तमिलनाडु में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, CCTV वीडियो वायरल

बेंगलुरु के बास कैंटर, कार और बाइक की भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, देखें दिल दहलाने वाला VIDEO

भाजपा का ऑफर ठुकराते ही मेरे यहां हुई छापेमारी…अमित शाह पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लगाया गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!

कुरुद थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के चर्रा गांव का है। मोगरा निवासी प्रीतम चंद्राकर, मयंक ध्रुव, चर्रा निवासी हुनेंद्र साहू और बानगर निवासी अर्जुन यादव चारों प्रीतम के घर की ट्रैक्टर लेकर घूमने निकले थे। सभी चर्रा गांव से होते हुए तेज रफ्तार से कृषि महाविद्यालय की ओर जा रहे थे। वहां से वापस लौटते समय चर्रा गांव से 100 मीटर पहले कट मारते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।

Major accident in dhamtarichhattisgarh three students died one injured due to tractor overturning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2025 | 01:31 PM

Topics:  

  • Chhattisgarh News
  • Dhamtari
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.