‘विकसित भारत’ पर आज महामंथन, नवभारत कॉन्क्लेव में गडकरी, शिवराज, सिंधिया, हरदीप पुरी बताएंगे एजेंडा
Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave: देश का अग्रणी मीडिया समूह 'नवभारत' राजधानी दिल्ली में विकसित भारत के रोडमैप पर दिग्गज नेताओं, विशेषज्ञों का महामंथन आज कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है।
- Written By: मनोज आर्या
नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 (डिजाइन फोटो)
Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: देश का अग्रणी मीडिया समूह ‘नवभारत’ राजधानी दिल्ली में विकसित भारत के रोडमैप पर दिग्गज नेताओं, विशेषज्ञों का महामंथन मंगलवार को आयोजित करने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और हरदीप सिंह पुरी सहित आधा दर्जन मंत्री सुबह 10 बजे से फाइव स्टार होटल ‘हयात रीजेंसी’ में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दिनभर चलने वाले इस महामंथन का विशेष फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, शहरी विकास, महिला सशक्तिकरण और राजधानी दिल्ली के बदलाव पर रहेगा।
कृषि से लेकर शहरी विकास तक होगी चर्चा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की आय दोगुनी करने, स्मार्ट एग्रीकल्चर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर बात रखेंगे वहीं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शहरी विकास, स्मार्ट सिटी और एविएशन सेक्टर के विस्तार पर अपना विजन प्रस्तुत करेंगे।
गडकरी बताएंगे कनेक्टिविटी का भविष्य
सुबह के सत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी नेक्स्ट जेन कनेक्टिविटी का खाका बताएंगे। वे देश में एक्सप्रेसवे, ग्रीन हाईवे और लॉजिस्टिक्स हब के साथ-साथ फ्यूचर फ्यूल्स के विकल्प पर भी प्रकाश डालेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
MP में मूंग खरीदी में ‘कोटा’ का संकट, किसानों को औने-पौने दाम पर बेचने की मजबूरी; सरकार से बढ़ोत्तरी की मांग
नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: सुधांशु त्रिवेदी और प्रतापराव जाधव देंगे डिजिटल क्रांति का रोडमैप
नवभारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: दिल्ली में जुटने जा रहे देश के ये बड़े दिग्गज, जानिए इस महामंथन में क्या है खास
नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: शिवराज सिंह और हरदीप पुरी देंगे विकसित भारत का पूरा रोडमैप
महिला सशक्तिकरण पर स्मृति ईरानी करेंगी बात
महिला नेतृत्व और सामाजिक मुद्दों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मार्गदर्शन होगा। वे नारी शक्ति से लेकर शिक्षा और उद्यमिता में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखेंगी। पिछले 12 वर्षों में किए गए महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों को वे साझा करेंगी।
अनुप्रिया पटेल, प्रतापराव जाधव व मोहोल करेंगे ‘मन की बात’
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रतापराव जाधव और मुरलीधर मोहोल भी अपने विभागों से जुड़ी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर ‘मन की बात’ करेंगे।
दिल्ली की बदलती तस्वीर पर फोकस
राजधानी दिल्ली के विकास पर विशेष सत्र रखा गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता राजधानी में इंफ्रास्ट्रक्चर, यातायात, स्वच्छता और सुशासन को लेकर किए जा रहे कामों और आगे की योजनाओं की जानकारी देंगे।
यह भी पढ़ें:- नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: दिल्ली में जुटेंगे दिग्गज, विकसित भारत के रोडमैप पर होगी चर्चा
स्टार अट्रैक्शन होंगी भूमि पेडणेकर
इस गंभीर विमर्श के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडणेकर स्टार अट्रैक्शन के रूप में शामिल होंगी। वे महिला स्वास्थ्य पर उपस्थितों को संबोधित करेंगी। नवभारत मीडिया नेटवर्क का मानना है कि इस तरह के संवाद से नीति निर्माताओं, उद्योग और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा। ‘विकसित भारत’ के एजेंडे को जमीन पर उतारने के लिए यह मंथन एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
