Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश का मौसम: आंधी-तूफान और बारिश के बीच शुरू हुआ नौतपा, IMD ने तीन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें जम्मू, रियासी, सांबा, कठुआ, उज्जैन, आगर मालवा और रत्नागिरी शामिल हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: May 25, 2025 | 08:16 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने आज देश के 21 राज्यों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड में ओलावृष्टि और राजस्थान में धूल भरी आंधी और लू चलने की चेतावनी है। देश में कल मानसून ने दस्तक दे दी है। यह अपने तय समय से 8 दिन पहले ही केरल पहुंच गया है। वहीं, आज से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक रहेगा। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है।

शनिवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश हुई। जिसकी वजह से कई अंडरपास लबालब हो गए तो सड़कों पर भी पानी ही पानी दिखाई दिया। आंधी और बारिश का असर हवाई उड़ानों पर भी देखने को मिला। रविवार के लिए भी मौसम विभाग ने राजधानी में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की है।

तीन राज्यों के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें जम्मू, रियासी, सांबा, कठुआ, उज्जैन, आगर मालवा और रत्नागिरी शामिल हैं। इन जगहों पर तेज़ हवाएँ (60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज़्यादा), भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

सम्बंधित ख़बरें

गर्मी की समय से पहले दस्तक! सूरज के तीखे तेवरों ने बढ़ाया पारा; दोपहर की धूप और रात की ठंड बढ़ा रही बीमारियां

आज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?

आज का मौसम: 11 राज्यों में बारिश और जोरदार हवाओं का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? IMD अपडेट जारी

महाराष्ट्र में बढ़ने लगा गर्मी का असर, तापमान 30 डिग्री के पार, अमरावती रहा सबसे गर्म

जानिए अपने इलाके का तापमान

शहर न्यूनतम (°C) अधिकतम (°C)
जयपुर 30 42
भोपाल 25 36
इंदौर 25 35
रायपुर 25 34
रांची 23 30
पटना 27 35
लखनऊ 27 38
दिल्ली 28 37
शिमला 15 25
चंडीगढ़ 28 41
अहमदाबाद 30 39
मुंबई 24 32
कोलकाता 27 35
चेन्नई 29 37

जिन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहां भी स्थिति गंभीर हो सकती है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कर्नाटक शामिल हैं। यहां भी तेज हवाएं (40 से 60 किमी प्रति घंटे), बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।

दिल्ली में देर रात आई तूफानी तबाही: टूट गए पेड़ और डूब गई गाड़ियां…हवाई सफर पर असर, IMD ने की बड़ी अपील

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शनिवार को भारी बारिश हुई। लोगों ने दावा किया कि बादल फटने से बाढ़ की स्थिति बनी। सतलुज नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। इस दौरान 20 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौसम विभाग ने 27 और 28 मई को प्रदेश के 12 जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।

Nautapa starts storm rainfall alert imd red alert weather update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2025 | 08:16 AM

Topics:  

  • IMD
  • IMD red alert
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.