नागालैंड में कुदरत का कहर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन से छह लोगों की गई जान
नागालैंड के चुमुकेदिमा जिले में भारी बारिश के कारण मकानों और राष्ट्रीय राजमार्ग-29 के एक बड़े हिस्से के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद मिट्टी के मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गई।
- Written By: शुभम पाठक
नागालैंड में भूस्खलन से छह लोगों की गई जान (सोर्स:-सोशल मीडिया)
कोहिमा: नागालैंड में इन दिनों कुदरत का जबरदस्त कहर देखने को मिल रहा है। जहां नागालैंड के चुमुकेदिमा जिले में भारी बारिश के कारण मकानों और राष्ट्रीय राजमार्ग-29 के एक बड़े हिस्से के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद मिट्टी के मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गई।
नागालैंड में हुए भूस्खलन के बारे में बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि फेरिमा में एक महिला सहित छह लोगों के शव बरामद किए गए, जहां मिट्टी का मलबा बहने से कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। फेरिमा और पागला पहाड़ पर मंगलवार रात भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे दीमापुर और नगालैंड की राजधानी कोहिमा के बीच सड़क संपर्क टूट गया।
ये भी पढ़ें:-मिजोरम सरकार ने जनता की जेब पर डाला एक्सट्रा बोझ, पेट्रोल व डीजल के दाम में की चार रुपये की बढ़ोतरी
सम्बंधित ख़बरें
Meta का बड़ा AI धमाका, बिना Coding मिनटों में बनाएं गेम, लॉन्च हुआ Pocket App, जानें क्यों मच रही है चर्चा
Aaj Ka Rashifal 04 July 2026: शनिवार के दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल
Fig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO
नागालैंड के मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
वहीं इस आपदा के बारे में नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार राहत और बचाव प्रयासों के लिए केंद्र के साथ बातचीत कर रही है। रियो ने कहा, ”लगातार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े पैमाने पर हुई तबाही से बहुत चिंतित हूं। अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति का आकलन कर रहे हैं और प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।
राज्य सरकार तत्काल उपाय करने और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए भारत सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के साथ बातचीत जारी रखेगी।”
डिप्टी सीएम ने जताया दुख
वहीं इस मामले में उपमुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग ने कहा कल रात फेरिमा और पागला पहाड़ के पास हुई दुर्भाग्यपूर्ण आपदा के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ। खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। आइए हम उन लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें जो अभी भी लापता हैं।
ये भी पढ़ें:-दिल्ली MCD वार्ड कमेटी चुनाव में ‘आप’ को लगा झटका, बीजेपी ने 12 में से 7 जोन पर लहराया परचम
