वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो, एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए रोका काफिला, देखें Video
- Written By: शुभम सोनडवले
ANI Photo
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) के दौरे पर पहुंचे। काशी (Kashi) पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री के काफिले पर लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों से वर्षा की। इसी दौरान दिल को छू लेने वाला वाकया कैमरे में कैद हो गया। दरअसल, नरेंद्र मोदी का काफिला रोककर एक एम्बुलेंस को रास्ता दिया गया।
बता दें कि पीएम मोदी वाराणसी में दो दिन के दौरे पर है। इस दौरान वे काशी तथा आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi stopped his convoy to give way to an ambulance during his roadshow in Varanasi. On his 2-day visit to Varanasi, PM Modi will launch and inagurate 37 projects worth more than Rs 19,000 crore for Varanasi and Purvanchal. He will also launch… pic.twitter.com/NPZgLumo55 — ANI (@ANI) December 17, 2023
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री करीब सवा तीन बजे विशेष विमान ने बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला हवाई अड्डे से कटिंग मेमोरियल मैदान के लिये रवाना हुआ। इस दौरान मोदी के स्वागत में सड़क के दोनों किनारे खड़े लोगों ने उनके नारे लगाये।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: देश का सियासी नक्शा भगवा, बीजेपी का अधिकांश राज्यों में वर्चस्व
राष्ट्रपति तो लाम का ऐतिहासिक दौरा; रक्षा और सामरिक सहयोग पर रहेगी नजर, आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
72% क्षेत्रफल और 78% आबादी पर ‘भगवा’ राज; 2013 के मुकाबले देश में ढाई गुना बढ़ी बीजेपी विधायकों की संख्या
बंगाल की जनता के लिए PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट में लगेगी मुहर, जानें किसे होगा फायदा
प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान एक ऐसा भी अवसर आया जब उनका काफिला रोककर एक एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। प्रधानमंत्री के काफिले के वाहन सड़क पर एक तरफ किनारे रुक गये और एंबुलेंस अपने गंतव्य को रवाना हो गई। (एजेंसी इनपुट के साथ)
