-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Narendra Modi Inaugurates Projects Worth Rs 8000 Crore In Telangana Road Show In Nizamabad
PM ने तेलंगाना को दी 8000 करोड़ रुपये की सौगात, निज़ामाबाद में रोड शो, लगे मोदी-मोदी के नारे
- Written By: शुभम सोनडवले

ANI Photo
निज़ामाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को तेलंगाना (Telangana) में करीब 8000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने निज़ामाबाद (Nizamabad) में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा के समर्थकों ने जमकर मोदी-मोदी के नारे लगाए। पीएम मोदी का यह रोड शो आने वाले विधानसभा चुनाव (Telangana Assembly Elections) के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
पीएम मोदी ने निज़ामाबाद में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “आज मुझे तेलंगाना को 8000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने का अवसर मिला। इन परियोजनाओं में एक आधुनिक एनटीपीसी संयंत्र भी शामिल है जो राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति देगा। इससे उत्पादित बिजली का अधिकांश हिस्सा एनटीपीसी संयंत्र का उपयोग तेलंगाना द्वारा किया जाएगा जो जीवन को आसान बनाने में मदद करेगा।”
#WATCH | PM Modi inaugurates and lays the foundation stone of projects worth around Rs 8000 crores in Telangana pic.twitter.com/6D2eicSBJe — ANI (@ANI) October 3, 2023
महिला आरक्षण को कांग्रेस ने 30 साल रोक रखा था
महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो गया है। कांग्रेस और उसके INDI गठबंधन 30 साल से उसे रोक कर बैठे थे। उनको किसी की परवाह नहीं थी लेकिन इस बार सारे घमंडिया लोगों को संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मजबूरी से समर्थन करना पड़ा।”
#WATCH | Huge crowds gather to attend PM Modi’s public event in Telangana’s Nizamabad pic.twitter.com/33znZnIYDz — ANI (@ANI) October 3, 2023
उन्होंने कहा, “तेलंगाना वो राज्य है जिसने देश के विकास में हमेशा अपना योगदान दिया है। तेलंगाना में चारों तरफ टैलेंट ही टेलैंट है। केंद्र सरकार में रहते हुए हम तेलंगाना के लिए जितना कर सकते हैं, वो हम लगातार कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
तेलंगाना में दूधाभिषेक पर लगी रोक, तेलंगाना कांग्रेस ने दिया निर्देश; JCB से माला पहनाने पर भी पाबंदी
नितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
NDA में शामिल होना चाहते थे KCR
पीएम मोदी ने बताया कि कैसे BRS प्रमुख और तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव एनडीए में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने कहा, “जब बीजेपी ने हैदराबाद नगर निगम चुनाव में 48 सीटें जीतीं तो KCR को समर्थन की जरूरत थी। इस चुनाव से पहले वह एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करते थे, लेकिन बाद में अचानक उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया।” उन्होंने कहा, “हैदराबाद नगर निगम चुनाव के बाद KCR मुझसे मिलने आए दिल्ली में और कहा कि वह NDA में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे उन्हें समर्थन देने के लिए भी कहा। मैंने उनसे (केसीआर) कहा कि उनके कार्यों के कारण मोदी उनके साथ नहीं जुड़ सकते।”
#WATCH | PM Modi reveals how BRS leader and Telangana CM KC Rao wanted to join NDA ” When BJP won 48 seats in the Hyderabad Municipal Corporation election, KCR needed support. Before this election, he used to welcome me at the airport, but later suddenly he stopped doing so.… pic.twitter.com/NigosbKFjy — ANI (@ANI) October 3, 2023
KCR ने किसानों से किए वादे तोड़े
पीएम मोदी ने तेलंगाना की KCR सरकार सरकार पर किसानों से किए वादे तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “BRS सरकार ने तेलंगाना के किसानों से किए गए अपने सभी वादे तोड़ दिए हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने 40 लाख किसानों के बैंक खातों में लगभग 10,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। ‘एक जिला, एक उत्पाद योजना’ के तहत, निज़ामाबाद जिले में उत्पादित हल्दी को बढ़ावा दिया जा रहा है। हल्दी किसानों से किए गए वादे के मुताबिक राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का गठन किया जाएगा।”
Narendra modi inaugurates projects worth rs 8000 crore in telangana road show in nizamabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
Aug 05, 2026 | 03:29 PMAI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMसुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Aug 05, 2026 | 03:23 PMमुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
Aug 05, 2026 | 03:22 PMयोगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
Aug 05, 2026 | 03:18 PMExplainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
Aug 05, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














