Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नामीबिया ने PM मोदी का बढ़ाया मान, सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस" से नवाजा। पीएम मोदी का ये चौथा पुरस्कार है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jul 09, 2025 | 08:09 PM

नामीबिया में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

विंडहोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा द्वारा प्रदान किया गया। इस पुरस्कार का नाम “ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस” है, जो नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है।

यह पुरस्कार वर्ष 1995 में स्थापित किया गया था, जो 1990 में नामीबिया को स्वतंत्रता मिलने के कुछ समय बाद विशिष्ट सेवा और नेतृत्व को मान्यता देने के उद्देश्य से शुरू किया गया। इसका नाम नामीबिया में पाए जाने वाले एक अद्वितीय और प्राचीन रेगिस्तानी पौधे वेल्वित्चिया मिराबिलिस के नाम पर रखा गया है। यह पौधा नामीबियाई लोगों की लचीली, दीर्घकालिक और दृढ़ भावना का प्रतीक माना जाता है। यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए 27वाँ और इस दौरे का चौथा पुरस्कार है।

पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नामीबिया में गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जो उनकी पाँच देशों की यात्रा का अंतिम चरण था। राजधानी में स्थित स्टेट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय राष्ट्रगान भी बजाया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हीरोज़ एकर’ नामक राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह स्मारक औआस पर्वत पर स्थित है और इसमें राष्ट्रीय नायकों की याद में बनाए गए 174 समाधि स्थल हैं।

#WATCH विंडहोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस से सम्मानित किया गया। नामीबिया के राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।

(वीडियो: ANI/DD न्यूज) pic.twitter.com/SSRgCQlUGE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें भारत-नामीबिया संबंधों की व्यापक समीक्षा की गई। ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने बताया कि दोनों देशों के बीच डिजिटल तकनीक, रक्षा, सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर बातचीत हुई। इसके अलावा, व्यापार, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोजेक्ट चीता में नामीबिया के सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

अमित शाह ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान, राजनीति को छोड़ करेंगे ये काम

दोनों देशों के रिश्ते मजबूत

साल 2023-24 में भारत और नामीबिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 814 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया, जिसमें भारतीय निर्यात की हिस्सेदारी आधे से अधिक रही। नामीबिया में भारतीय निवेश का अनुमान लगभग 800 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो मुख्य रूप से जस्ता और हीरे जैसे खनिजों के खनन क्षेत्र में केंद्रित है। दोनों देशों के बीच परस्पर विश्वास और सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण 2022 में देखने को मिला, जब नामीबिया से आठ चीतों को सफलतापूर्वक भारत के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया। यह किसी भी प्रमुख मांसाहारी प्रजाति का दुनिया में पहला अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण था।

Namibia awards pm modi highest civilian award

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2025 | 08:08 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Narendra Modi
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी में नौकरियों की बारिश, मुख्यमंत्री योगी ने 1510 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र- VIDEO

2

चीन में तूफान ने मचाई तबाही! हांगकांग में बंद किए गए स्कूल, कई फ्लाइट भी कैंसिल

3

नेपाल में सोशल मीडिया बैन से भड़के युवा, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

4

असली रंग में जेलेंस्की! भारत पर लगे टैरिफ को बताया सही, यूरोपीय देशों पर भी साधा निशाना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.