Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नगालैंड फायरिंग: पुलिस ने चार्जशीट में 30 विशेष बलों के जवानों को किया नामजद

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jun 11, 2022 | 06:31 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पिछले साल नगालैंड के मोन जिले में सेना द्वारा किए गए फायरिंग (Nagaland Firing) में हुए 14 आम नागरिकों की लोगों की मौत मामले में एसआईटी ने अदालत को आरोपपत्र सौंप दिया है।  इस मामले में नागालैंड पुलिस की और से सेना के 30 जवानों को आरोपी बनाया गया है। 

चार्जशीट दाखिल करते हुए नागालैंड के डीजीपी टीजे लोंगकुमेर ने कहा कि, सेना के जवानों के खिलाफ जांच शुरू की गई थी, जिसमें पता चला था कि 21 पैरा स्पेशल फोर्स की ऑप्स टीम ने एसओपी नियमों का पालन नहीं किया था। उन्होंने कहा, “उनकी अनुपातहीन गोलीबारी में ग्रामीणों की मौत हो गई थी।” डीजीपी ने कहा कि, इस मामले से संबंध में हमने 5 मामले दर्ज किए हैं ,आगे की जांच चल रही  है ।

Probe revealed that the ops team of 21 Para Special Forces hadn't followed SoP & rules of engagement. Their disproportional firing led to immediate killing of villagers: Nagaland DGP TJ Longkumer on incident of civilians' death in anti-insurgency op that went awry in Mon district pic.twitter.com/6eRZxGGuFK — ANI (@ANI) June 11, 2022

सम्बंधित ख़बरें

शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद बांग्लादेश में बवाल… 2 लोगों की मौत, सड़कों पर उतरे लोग

दिल्ली धमाके में आया मौत का आंकड़ा: 13 की गई जान, 2 साल से चल रही थी साजिश, कई डॉक्टर-छात्र गिरफ्तार

विशेष: मृत्युदंड निषेध दिवस पर विशेष, विश्व में 28,085 लोगों पर लटकता फांसी का फंदा

राजस्थान की राजनीति में शोक की लहर, किसानों का मसीहा हमेशा के लिए खामोश, नहीं रहे रामेश्वर डूडी

14 नागरिकों की मौत

उल्लेखनीय है कि, पिछले साल 4 दिसंबर, 2021 को हुई एक चौंकाने वाली सामने आई थी। नागालैंड के मोन जिले में सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में  रात में एक पिकअप ट्रक में घर लौट रहे 14 नागरिकों की मौत हो गई थी। वहीं, 11 अन्य घायल हो गए थे। 4 दिसंबर, 2021 को हुई घटना के बाद गुस्से में जवानों को घेरने वाले ग्रामीणों के हमले में एक जवान की मौत हो गई थी। 

कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश

इस घटना के बाद सेना ने मामले की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश देते हुए कहा था कि, उसका एक जवान शहीद हो गया और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि, घटना और उसके बाद के परिणाम “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। हताहतों की जांच उच्चतम स्तर पर की जा रही है।”

एसआईटी का गठन 

बता दें कि, इस मामले की जांच  के लिए नागालैंड सरकार ने आईजीपी नागालैंड की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था और सेना के जवानों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

Nagaland firing police names 30 special forces personnel in chargesheet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2022 | 06:31 PM

Topics:  

  • People Death

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.