पुडुचेरी में रंगासामी का ‘राजतिलक’, आज 5वीं बार लेंगे शपथ, जानें वकील से 5 बार मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
N. Rangasamy Oath Ceremony: एन. रंगासामी आज 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे।
- Written By: अमन मौर्या
एन रंगासामी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
N Rangasamy Sworn In As Puducherry CM: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज सुबह 9.47 बजे एन. रंगासामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे पांचवी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सीएम रंगासामी, नितिन नवीन समेत अन्य नेता एयरपोर्ट से लोक भवन तक रोड शो भी करेंगे। 4 मई को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। नतीजों में केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा परिणामों में एन. रंगासामी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने प्रदेश की 30 में से 16 सीटें जीती थीं।
आज सुबह 9.47 बजे लोक निवास में उपराज्यपाल के कैलाशनाथन शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री रंगासामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। रंगासामी का पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में यह पांचवां कार्यकाल होगा।
NDA की ऐतिहासिक जीत
4 मई को देश में 5 विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने असम और पश्चिम बंगाल में अकेले ही पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई, जबकि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए सत्ता में आई। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित करेंगे। हालांकि, केरलम में अभी तक मुख्यमंत्री को लेकर संशय बना हुआ है। कांग्रेस गठबंधन ने राज्य की वामपंथ की सरकार को केरलम में बहुमत हासिल किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई राह स्वर्ण खरीदी का छोड़ो मोह
Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
Work From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
Cannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
यह चुनाव भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से काफी सकारात्मक रहा। पश्चिम बंगाल के इतिहास में आजादी के बाद पहली बार बीजेपी सत्ता में आई। इसी तरह असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बना ली है। पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने 12 विधायक, बीजेपी ने चार, अन्नाद्रमुक और लाचिया जननायगा काची के एक-एक विधायक हैं।
पांचवी बार बने मुख्यमंत्री
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एन. रंगासामी पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। रंगासामी पेशे से वकील थे। वे अपने शांत और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। रंगासामी पार्टी शुरू करने से पहले कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे, लेकिन पार्टी में चल रहे खींचतान के चलते 2008 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
इसके बाद फरवरी, 2011 में उन्होंने ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नाम से एक नई पार्टी का गठन किया। पार्टी गठन के बाद साल, 2011 के विधानसभा चुनावों में वे अपनी नई पार्टी के साथ चुनावी मैदान में उतरे।
ये भी पढ़ें- मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, निभाया पिता से किया वो ‘वादा’, क्या है सियासी विरासत का अनसुना अध्याय
तीन केंद्र शासित प्रदेशों में होता है विधानसभा चुनाव
देश में मौजूदा समय में 3 केंद्र शासित प्रदेश ही ऐसे हैं, जहां विधानसभा चुनाव होते हैं।
- पुडुचेरी
- दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)
- जम्मू और कश्मीर
अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में जैसे- लक्षद्वीप, लद्दाख, चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव, अंडमान और निकोबार में विधानसभा की व्यवस्था नहीं हैं। केंद्र सरकार यहां का प्रशासन देखता है।
