महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर MVA की बैठक, प्रकाश आंबेडकर नदारद
- Written By: शुभम सोनडवले
महा विकास अघाड़ी (फाइल फोटो)
मुंबई. कांग्रेस (Congress) के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, पार्टी के महाराष्ट्र (Maharashtra) प्रभारी रमेश चेन्निथला और महासचिव मुकुल वासनिक ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए यहां सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं से शुक्रवार को मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि हालांकि दलित नेता प्रकाश आंबेडकर नीत वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद नहीं थे। वीबीए के प्रतिनिधि इससे पहले बातचीत में शामिल हुए थे।
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले, पार्टी के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट, राकांपा (शरदचंद्र पवार) के नेता जयंत पाटिल और जितेंद्र अव्हाड और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वैश्विक युद्ध के बीच सुरक्षित है भारत की ऊर्जा सप्लाई, देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी के बयान का किया समर्थन
निदा खान की गिरफ्तारी तो कल्पना खरात क्यों बाहर? सुषमा अंधारे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
AIMIM ही निदा खान मामले में शामिल, मंत्री संजय शिरसाट का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला
गुजरात की गाड़ी ने मारी टक्कर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, बाल बाल बची सांसद सुप्रिया सुले
निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को आम चुनाव की घोषणा किए जाने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में से 20 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि बाकी के लिए अजित पवार-नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और एकनाथ शिंदे-नीत शिवसेना से चर्चा चल रही है।
